एनएच-10 पर भूस्खलन, सिलीगुड़ी-सिक्किम सड़क मार्ग का संपर्क टूटा
एनएच-10 पर भूस्खलन, सिलीगुड़ी-सिक्किम सड़क मार्ग का संपर्क टूटा

एनएच-10 पर भूस्खलन, सिलीगुड़ी-सिक्किम सड़क मार्ग का संपर्क टूटा

सिलीगुड़ी, 22 सितम्बर (हि.स.)। लगातार हो रही बारिश की वजह से पहाड़ में मंगलवार को एक फिर बार भूस्खलन की घटना घटी है। राज्य को सिक्किम से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-10 पर भूस्खलन हुआ है। इसकी वजह से सिलीगुड़ी से सिक्किम का सड़क संपर्क पूरी तरह से टूट गया है। इसके साथ ही इस राजमार्ग पर यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। लोग घंटों परेशान रहे। राष्ट्रीय राजमार्ग -10 सिक्किम की राजधानी गंगटोक को पश्चिम बंगाल के कलिम्पोंग और सिलीगुड़ी से जोड़ता है। बारिश के चलते कलिम्पोंग के पास 29 - माइल के करीब ये भूस्खलन हुआ है। स्थानीय प्रशासन राजमार्ग पर आवागामन सुचारू करने में लग गई है लेकिन रुक - रुक कर हो रही बारिश की वजह से काफी कठिनाइयों का सामना करना पर रहा है। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन/सुगंधी/मधुप-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in