अक्षय स्रोतों से ऊर्जा उत्पादन को प्रतिबद्ध बंगाल सरकार : ममता बनर्जी
अक्षय स्रोतों से ऊर्जा उत्पादन को प्रतिबद्ध बंगाल सरकार : ममता बनर्जी

अक्षय स्रोतों से ऊर्जा उत्पादन को प्रतिबद्ध बंगाल सरकार : ममता बनर्जी

कोलकाता, 14 दिसम्बर (हि. स.)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस के मौके पर दावा किया है कि उनकी सरकार अक्षय स्रोतों से ऊर्जा उत्पादन को प्रतिबद्ध है। सोमवार को उन्होंने दो ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने लिखा है कि आज राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस है। पश्चिम बंगाल सरकार अक्षय स्रोतों से ऊर्जा उत्पादन में लगातार वृद्धि कर रहा है। इस उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए, राज्य से जुड़े सभी स्कूलों और सरकारी भवनों में ग्रिड-कनेक्ट-रूफटॉप सोलर फोटोवोल्टिक प्लांट स्थापित किए जा रहे हैं। इतने बड़े पैमाने पर कोलकाता में इलेक्ट्रिक ट्रांसपोर्टेशन सिस्टम के लिए अंतर्राष्ट्रीय सी-40 अवार्ड भी मिला है।हिन्दुस्थान समाचार/ओम प्रकाश/गंगा-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in