yas-39after-effects39-in-metropolis-throughout-the-day-many-areas-flooded
yas-39after-effects39-in-metropolis-throughout-the-day-many-areas-flooded

महानगर में दिनभर चला यास का 'आफ्टर इफेक्ट', कई इलाकों में पानी भरा

कोलकाता, 27 मई (हि.स.)। चक्रवात यास का प्रभाव महानगर कोलकाता पर अधिक नहीं पड़ा। शहर के कई इलाके जलमग्न हैं। आज शहर में आंधी के साथ बारिश भी हुई है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार यास अभी थोड़ा कमजोर हुआ है लेकिन वह अभी भी रांची के पास है और निम्न दबाव का क्षेत्र समुद्र से हवा अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है। गुरुवार की सुबह ही महानगर को कालवैशाखी का सामना कर पड़ा। सुबह करीब 8.12 मिनट पर महानगर से होकर 85 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी गुजरी। इसके साथ ही तेज बारिश भी शुरू हुई। जबकि बुधवार को चक्रवात के दौरान हवा की रफ्तार 62 किमी प्रतिघंटा थी। गुरुवार को केवल कोलकाता ही नहीं दक्षिण 24 परगना, हावड़ा, हुगली में भी पूरे दिन बारिश हुई। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यास के प्रभाव के कारण ही राज्य के कुछ जिलों में आंधी-बारिश हो रही है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि गुरुवार की दोपहर को भी पूर्ण ज्वार है। दोपहर को गंगा नदी का जलस्तर करीब 18 फुट तक पर पहुंच गया। गुरुवार को यास का प्रभाव नहीं रहने के कारण गंगा नदी में तरंगे तो नहीं उठ रही हैं, लेकिन ज्वार के कारण महानगर के कई इलाकों में पानी भर गया। इसलिए इस समय जितनी भी बारिश हुई, उसका पानी महानगर में ही जमा रहा। सुबह 11.30 बजे से लेकर शाम को चार बजे तक लॉकगेट बंद रहा। चार बजे के बाद गंगा का जलस्तर नीचे उतरने के बाद जब लॉकगेट को खोला गया, उसके बाद धीरे-धीरे महानगर से पानी बाहर निकलना शुरू हुआ। हिन्दुस्थान समाचार / ओम प्रकाश

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in