रांची, 20 मार्च (हि.स.)। रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र के रिंग रोड में एक महिला की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। सिर्फ महिला की शिनाख्त रातू निवासी सीता उराइन (55) के रूप में की गई है। बताया जाता है कि वह अपने बेटी से मिलने ऑटो से रिंग रोड आई थी। सड़क क्रॉस करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। हिन्दुस्थान समाचार/ विकास




