back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Kolkata: WB के राज्यपाल ने राजभवन में लगाया पुलिस के प्रवेश पर प्रतिबंध

राजभवन में एक अस्थायी महिला कर्मचारी ने राज्यपाल पर उसकी घरिमा को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी आनंद बोस ने गुरुवार रात एक आर्डर पास किया। ऑर्डर में पुलिस और राज्य वित्त मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य का राजभवन में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने की बात कही गई। एक अस्थाई महिला स्टाफ द्वारा गवर्नर के उपर उसकी घरिमा को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत पुलिस में दायर की गई थी। इस शिकायत के बाद ही बोस द्वारा यह ऑर्डर दिया गया।

राज्यपाल ऑफिस का स्टेटमेंट

मीडिया में राज्यपाल के खिलाफ अवमानना भरे और संविधान-विरोधी स्टेटमेट देने के बाद, चंद्रिमा भट्टाचार्य, राज्य वित्त मंत्रालय में नेता की राजभवन के कोलकाता, दार्जीलिंग और बराकपोर स्थित परिसरों में भी प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। ऐसा राज्यपाल के ऑफिस से जारी एक स्टेटमेंट में कहा गया।

किसी भी समारोह में नहीं लेंगे राज्यपाल भाग

राज्यपाल द्वारा उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाने वाली वह पहली महिला था। भट्टाचार्य ने आश्चर्य जताते हुए कहा ऐसा तब ही क्यों हुआ जब प्रधानमंत्री राज्य में आने वाले हैं। राज्यपाल ऑफिस से जारी स्टेटमेंट में कहा कि राज्यपाल मंत्री द्वारा आयोजित किसी भी समारोह का हिस्सा नहीं बनेंगे। गवर्नर ने राजभवन परिसर में पुलिस का प्रवेश भी वर्जित कर दिया है।

क्या कहा गया स्टेटमेंट में

मंत्री के खिलाफ आगे के कानूनी कदमों पर सलाह के लिए भारत के अटॉर्नी जनरल से संपर्क किया गया है। राज्यपाल ने चुनाव के दौरान राजनीतिक आकाओं को खुश करने के लिए अनधिकृत, नाजायज, दिखावटी और प्रेरित जांच की आड़ में राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर भी प्रतिबंध लगा दिया है।

राज्यपाल ने रखा अपना पक्ष

सीवी आनंद बोस ने अपना पक्ष रखते हुए ‘X’ पर ट्वीट करते हुए लिखा- राजभवन के कर्मचारियों ने माननीय राज्यपाल डॉ. सी वी आनंद बोस के प्रति एकजुटता व्यक्त की। उनके खिलाफ राजनीतिक दलों के एजेंट के रूप में दो कर्मचारियों द्वारा कुछ अपमानजनक बातें फैलाई गईं। माननीय राज्यपाल ने यह बात बताई।

मैं इस तरह की इंजीनियरी की गई कहानियों से डरने वाला नहीं

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने ‘X’ पर दूसरा ट्वीट करते हुए लिखा– “सच्चाई की जीत होगी। मैं इस तरह की इंजीनियरी की गई कहानियों से डरने वाला नहीं हूं। अगर कोई मुझे बदनाम करके कुछ चुनावी फायदा लेना चाहता है तो भगवान उनका भला करे। लेकिन वे बंगाल में भ्रष्टाचार और हिंसा के खिलाफ मेरी लड़ाई को नहीं रोक सकते।”

Advertisementspot_img

Also Read:

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा पर 60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का नया आरोप, लोन का गंभीर मामला दर्ज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्टर शिल्पा शेट्टी कुंद्रा और उनके पति, बिजनेसमैन राज कुंद्रा, पर मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने IPC...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...