back to top
26.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

WB 12th Result LIVE: एक बजे बोर्ड घोषित करेगा 12वीं का रिजल्ट, करीब 8 लाख छात्र बैठे थे परीक्षा में

पश्चिम बंगाल बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आज 1 बजे घोषित करेगा। परीक्षा 16 से 29 फरवरी 2024 तक आयोजित की गई थी। रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक किया जा सकता है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल बोर्ड 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट आज घोषित करेगा। पंश्चिम बंगाल बोर्ड आज 12वीं के परिणाम घोषित करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। पश्चिम बंगाल काउंसिल फॉर हायर सेकेंडरी एजुकेशन आज यानी 8 मई को पश्चिम बंगाल एचएस परिणाम 2024 घोषित करेगा। पश्चिम बंगाल 12वीं परिणाम 2024 दोपहर 1 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से घोषित किया जाएगा। जो छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, वे सभी अपना परिणाम जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट wbchse.wb.gov.in और wbresults.nic.in पर देख सकेंगे।

कितना रहा पिछले साल का रिजल्ट

पिछले साल बोर्ड की कक्षा 12वीं में कुल रिजल्ट 89.25 प्रतिशत दर्ज किया गया था। जिस परीक्षा में कुल 7,27,807 छात्र पास हुए थे। उससे एक साल पहले यानि 2022 में रिजल्ट 88.44 प्रतिशत था।

कब आयोजित हुई थी परीक्षा

पश्चिम बंगाल बोर्ड ने कक्षा 12 की परीक्षा 16 से 29 फरवरी तक आयोजित की थी। परीक्षार्थी की मूल मार्कशीट और पास प्रमाणपत्र 10 मई से स्कूलों में उपलब्ध है। पश्चिम बंगाल हायर सेकेंडरी रिजल्ट की घोषणा का इंतजार इन परीक्षाओं में सम्मिलित हुए करीब 8 लाख से अधिक स्टूडेंट्स को है।

फेल स्टूडेंट्स के पास रहेगा पास होने का मौका

ऐसे छात्र जो एक या दो विषयों में फेल हो जाते हैं उन्हें निराश होने की आवश्यकता नहीं है। ऐसे छात्र कम्पार्टमेंट एग्जाम में भाग लेकर इसी वर्ष 12वीं में पास हो सकते हैं। पास होने के लिए कम से कम विष्य में 33 फीसद अंक प्राप्त करने जरूरी है।

कैसे चेक करे अपना रिजल्ट

-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट wbchse.wb.gov.in पर जाएं।

-इसके बाद होमपेज पर, ‘परिणाम’ सेक्शन पर क्लिक करें।

-फिर ‘परिणाम’ अनुभाग में, ‘उच्च माध्यमिक परीक्षा परिणाम 2024’ पर क्लिक करें।

-फिर एक नई विंडो खुलेगी।

-अब अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।

-इतना करते ही आपकी पश्चिम बंगाल एचएस मार्कशीट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।

-अब मार्कशीट डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ और उपयोग के लिए उसका प्रिंट आउट ले लें।

न्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

CBSE 10th-12th Practical Exam 2026: सीबीएसई ने जारी किया प्रैक्टिकल परीक्षा का शेड्यूल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाओं की तारीखें जारी कर दी...
spot_img

Latest Stories

कल्प नाम का मतलब-Kalp Name Meaning

Meaning of Kalp / कल्प नाम का मतलब :...

Deepika Padukone ने लेदर जैकेट में ढाया कहर, बढ़ गया इंटरनेट का पारा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। Deepika Padukone का नाम बॉलीवुड...

गर्मी में बनना चाहती हैं क्रीमी और टेस्टी कुल्फी? तो ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली ,रफ्तार डेस्क। गर्मी का मौसम आते ही...

गर्मी में हीटवेव से ऐसे करें बचाव, इन टिप्स को फॉलो करके सेहत का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵