Vivekananda's teachings are most relevant today: Chief Minister
Vivekananda's teachings are most relevant today: Chief Minister

विवेकानंद की शिक्षाएं आज सबसे अधिक प्रासंगिक : मुख्यमंत्री

कोलकाता, 12 जनवरी (हि. स.)। महान आध्यात्मिक संत स्वामी विवेकानंद की जयंती पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उन्हें याद कर श्रद्धांजलि दी है। इसके साथ ही सीएम ने कहा है कि विवेकानंद की शिक्षाएं आज सबसे अधिक प्रासंगिक हैं। मंगलवार को उन्होंने ट्विटर पर लिखा है कि मैं जयंती के मौके पर मकान अध्यात्मिक नेता स्वामी विवेकानंद जी को याद कर उनकी शिक्षाओं के सामने नतमस्तक हो रही हूं। शांति और सार्वभौमिक भाईचारे का उनका संदेश आज अत्यंत प्रासंगिक है और हम सभी को अपने प्रिय राष्ट्र में इन आदर्शों की रक्षा के लिए कड़ी मेहनत करने की प्रेरणा देता है। विवेकानंद के विचार विश्व गुरु की प्रेरणा वाले : राज्यपाल पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने भी स्वामी विवेकानंद की शिक्षाओं को युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया है। उन्होंने भी सुबह ट्वीट किया है। इसमें लिखा है कि आज स्वामी जी की जयंती के मौके पर मैं उन्हें श्रद्धांजलि दूंगा। उनकी जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के तौर पर मनाया जाता है। यह दिवस युवा शक्ति को समर्पित है। युवाओं का सशक्तिकरण ही भारत के विश्व गुरु बनने की कुंजी है।" हिन्दुस्थान समाचार/ओम प्रकाश/गंगा-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in