vivek-dubey-reports-on-bjp-leader39s-death-in-dinhata-suicide-due-to-frustration
vivek-dubey-reports-on-bjp-leader39s-death-in-dinhata-suicide-due-to-frustration

दिनहटा में भाजपा नेता की मौत पर विवेक दुबे की रिपोर्ट, हताशा के कारण की है आत्महत्या

कोलकाता, 29 मार्च (हि. स.)। दिनहटा में अमित सरकार नाम के भारतीय जनता पार्टी के जिस नेता का शव चुनाव से पहले बरामद होने को लेकर भाजपा ने हत्या का तूफान खड़ा किया था उसे लेकर चुनाव आयोग ने अलग ही रिपोर्ट दी है। विशेष पुलिस पर्यवेक्षक विवेक दुबे ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की है और अब आयोग के पास जो रिपोर्ट उन्होंने दी है। इसमें हत्या का जिक्र नहीं है। दुबे ने अपनी रिपोर्ट में इस बात का जिक्र किया है कि अमित सरकार को भाजपा से टिकट मिलने की उम्मीद थी लेकिन नहीं मिली जिसकी वजह से वह हताशा में थे। इसके अलावा एक महिला के साथ उनका अवैध संबंध भी रहा है जिसे लेकर परेशान थे। दुबे ने अपनी रिपोर्ट में साफ कहा है कि उनकी हत्या नहीं हुई बल्कि उन्होंने आत्महत्या की है। विवेक ने मृतक भाजपा नेता अमित सरकार की पत्नी से भी बात की है। उन्होंने सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस पर कोई आरोप नहीं लगाया है। दुबे ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि वह लंबे समय से डिप्रेशन में थे और दवाइयां खाते थे। भाजपा से जब उन्हें टिकट नहीं मिला तो उन्होंने दवा खाना भी बंद कर दिया था। वारदात वाले दिन रात के समय उन्होंने खुद ही घर से थोड़ी दूरी पर जाकर खुदकुशी की थी। उनकी जेब से सुसाइड नोट मिला है जिसमें एक स्थानीय भाजपा महिला नेत्री के बर्ताव को लेकर भी उन्होंने सवाल खड़ा किया था। उल्लेखनीय है कि बुधवार सुबह दिनहटा के पशु अस्पताल से भाजपा के मंडल अध्यक्ष अमित सरकार का फंदे से लटकता हुआ शव बरामद किया गया था। भाजपा ने इसके खिलाफ रैली निकाली थी और सत्तारूढ़ पार्टी कार्यकर्ताओं पर हत्या का आरोप लगाया था। रैली के दौरान पुलिसकर्मियों से हाथापाई भी हुई थी जिसे संभालने के लिए सेंट्रल फोर्स की तैनाती करनी पड़ी थी। बाद में विवेक दुबे ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की थी और अब उन्होंने रिपोर्ट पेश की है। हिन्दुस्थान समाचार/ओम प्रकाश/गंगा

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in