back to top
24.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

तीसरे चरण की वोटिंग के दौरान बंगाल के कई क्षेत्रों में हो रही बेलगाम हिंसा

06/04/2021 कोलकाता, 06 अप्रैल (हि.स.)। पश्चिम बंगाल में मंगलवार को हो रहे तीसरे चरण के मतदान के दौरान कई विधानसभा क्षेत्रों में हिंसा होने की खबर है। चुनाव आयोग ने शांतिपूर्वक और निष्पक्ष तरीके से मतदान के जितने दावे किए थे उसकी कलई सोमवार रात से ही खुल रही है। दक्षिण 24 परगना के बारुइपुर इलाके में रात भर बमबारी होती रही है और मतदाताओं को घरों में बंद कर मारने पीटने का आरोप सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस पर लगा है। आरोप है कि पुलिस और सेंट्रल फोर्स को जानकारी देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के संसदीय क्षेत्र डायमंड हार्बर के बांसुरीडांगा इलाके में भी मतदाताओं को तृणमूल कर्मियों ने वोट नहीं देने की धमकी दी है। उधर हुगली जिले के गोघाट में भारतीय जनता पार्टी समर्थक की मां की हत्या के मामले में दो लोगों की गिरफ्तारी हुई है। उधर हुगली के जंगीपाड़ा में राज्य पुलिस के कर्मचारी मतदान केंद्र के अंदर घुसकर बैठे हुए थे। सूचना मिलने के बाद यहां से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार देवजीत सरकार मौके पर पहुंचे और पुलिसकर्मियों को बाहर जाने के लिए मजबूर किया। उधर जगतबल्लवपुर विधानसभा क्षेत्र में आई एस एफ के कैंप ऑफिस को दखल करने का आरोप सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस के लोगों पर लगा है। दो आई एस एफ कर्मियों को मारा पीटा गया है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को भी मारा पीटा गया है। इसके अलावा मोगराहॉट पश्चिम में आईएसएफ उम्मीदवार मोइदुल इस्लाम को प्रवेश करने से रोकने का आरोप पुलिस पर लगा है। हिन्दुस्थान समाचार / ओम प्रकाश/मधुप

Advertisementspot_img

Also Read:

The Bengal Files Day 3: फिल्‍म ‘द बंगाल फाइल्स’ का प्रदर्शन फीका, जानें तीसरे दिन की कमाई

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । बॉलीवुड के स्‍टार अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती और पल्लवी जोशी की लीड रोल वाली फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ (The Bengal...
spot_img

Latest Stories

सौरव नाम का मतलब – Saurav Name Meaning

Saurav Name Meaning-सौरव नाम का मतलब: Divine, Fragrance, Like...

Nora Fatehi का नया गाना Sajan Re हुआ रिलीज, डांस और स्टाइल ने खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) का...

UP Farmer Registry Rule: बिना रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगा PM Kisan का पैसा, सरकार सख्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में किसानों के लिए...

क्या आपने कभी बनाई है मटर के छिलके की ये अनोखी सब्जी? जानिए इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मटर में काफी प्रोटीन होता...

WhatsApp Update: अब बिना नंबर बताए कर सकेंगे चैट यूजरनेम फीचर से बढ़ेगी प्राइवेसी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया मौजूदा समय में संबंधों...

सुबह करें ये प्रोटीन से भरपूर नाश्ता, दिन भर रहेंगे सेहतमंद

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

कॉपी-पेस्ट मैसेज पर घिरे PAK PM Shehbaz Sharif, सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PAK PM Shehbaz Sharif एक बार...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵