तेज रफ्तार के चलते अनियन्त्रित बस पलटी, 30 घायल

uncontrolled-bus-overturns-due-to-high-speed-30-injured
uncontrolled-bus-overturns-due-to-high-speed-30-injured

उलबेड़िया, 05 मार्च (हि.स.)। हावड़ा जिले के उलबेड़िया इलाके में गुरुवार रात यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में करीबन 30 लोग घायल हुए हैं, इनमें से नौ लोगों को उलबेड़िया महकमा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से चार लोगों की हालत गम्भीर बताई जा रही है। बताया गया कि उत्तर 24 परगना जिले के देगंगा इलाके में करीब 80 यात्रियों को लेकर एक बस दीघा से लौट रही थी। शुक्रवार तड़के जैसे ही बस हावड़ा जिले के राजापुर थाना अंतर्गत खलीसानी इलाके में पहुंची, तभी तेज गति के चलते अनियन्त्रित होकर पलट गई। हादसे की खबर पर स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य शुरू कर दिया और घटना की सूचना राजापुर थाना की पुलिस को दी। बताया गया कि इस घटना में लगभग 30 लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। गम्भीर चोट लगने के कारण नौ लोगों को भर्ती किया गया और बाकी लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया है। शनिवार को चार लोगों की हालत गम्भीर बताई जा रही है। हिन्दुस्थान समाचार/गंगा

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in