back to top
29.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अलीपुर चिड़ियाघर से तीन विदेशी पक्षियों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

कोलकाता, 26 फरवरी (हि.स.)। कोलकाता के मशहूर अलीपुर चिड़ियाघर से तीन विदेशी पक्षियों की चोरी हुई है। इन पक्षियों का नाम किल बिल टोकन है। चिड़ियाघर प्रबंधन की ओर से वाटगंज थाने में इससे संबंधित शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस की ओर से शुक्रवार को दी गई जानकारी में बताया गया है कि बीएसएफ ने इन पक्षियों को सीमा पर जब्त किया था जिसके बाद अलीपुर चिड़ियाघर को सौंप दिया गया था। इन्हें चिड़ियाघर के पक्षी यार्ड में सुरक्षित तरीके से रखा गया था लेकिन चोरों ने पिंजड़े को काटकर इन पक्षियों की चोरी कर ली है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इनकी कीमत पांच लाख रुपये है। चिड़ियाघर का सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है। इसके अलावा जू में घुसकर चोरी की घटना ने यहां सुरक्षा में कोताही की कलई खोल दी है। पुलिस का अनुमान है कि जीव तस्करी गिरोह के गुर्गे इसमें शामिल हो सकते हैं। जांच जारी है। हिन्दुस्थान समाचार / ओम प्रकाश

Advertisementspot_img

Also Read:

Rohit Shetty firing case: कोर्ट ने आरोपियों की दी पुलिस कस्टडी, डायरेक्टर के आवास के बाहर कड़ी सुरक्षा तैनात

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मुंबई के जुहू इलाके में मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना ने फिल्म इंडस्ट्री...
spot_img

Latest Stories

Share Market Today: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, 873 अंक टूटा Sensex, Nifty भी 254 अंक फिसला

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार...

डोनाल्ड ट्रंप का Section 301: क्या है ये कानून, जिससे भारत-चीन सहित 16 देशों पर पड़ सकता है असर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका में Donald Trump प्रशासन ने...

20 साल से इसी दिन का इंतजार था: कौन है कमल सिंह जामवाल? जिसने फारूक अब्दुल्ला पर तान दी बंदूक

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल...

बालों ने कर दिया है परेशान, तो घर पर बनाए इन चीजों से सिरम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बाल औरत की खूबसूरती का...

Vastu Tips: आज गुरुवार के दिन करें ये उपाय, किस्मत का खुल जाएगा बंद ताला

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज गुरुवार का दिन बहुत...