पश्चिम-बंगाल
महिला ने छत से कूदकर दी जान
कोलकाता, 23 फरवरी (हि. स.)। कोलकाता के कसबा थाना इलाके में एक महिला ने छत से कूदकर जान दे दी है। उसकी पहचान 50 साल की जोइता घोष के तौर पर हुई है। वह थाना क्षेत्र के हेस्टिंग्स टावर में लम्बे समय से अकेली रह रही थी। पति अभिजीत घोष और बेटा उससे अलग मलेशिया में रहते हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वह एक बीमारी से पीड़ित थी जिसके कारण लम्बे समय से अवसाद ग्रस्त थी और मंगलवार सुबह 11:30 बजे के करीब छत से कूदकर जान दे दी है। पुलिस ने उनके पति से संपर्क साधा है और अंतिम संस्कार के लिए शव ले जाने का अनुरोध किया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/ओम प्रकाश/सुगंधी