back to top
31.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

माकपा के तीन पंचायत सदस्य तृणमूल कांग्रेस में शामिल

जिले के मथुरापुर एक नंबर ब्लॉक में दो ग्राम पंचायतों में बोर्ड बनाने के लिए तृणमूल कांग्रेस ने माकपा के तीन सदस्यों को अपने पाले में कर लिया।

दक्षिण परगना, हि.स.। जिले के मथुरापुर एक नंबर ब्लॉक में दो ग्राम पंचायतों में बोर्ड बनाने के लिए तृणमूल कांग्रेस ने माकपा के तीन सदस्यों को अपने पाले में कर लिया। इनमें से एक मोनिरा मीर नलुआ ग्राम पंचायत की सदस्य हैं जबकि शेष सदस्य हबीब पियादा और अम्मान नैया शंकरपुर ग्राम पंचायत से जीते हैं।

रायदिघी के तृणमूल विधायक आलोक जलदाता, सुंदरबन सांगठनिक जिले के युवा अध्यक्ष बापी हलदर और मथुरापुर ब्लॉक नंबर एक के तृणमूल अध्यक्ष मानवेंद्र हलदर ने मंगलवार शाम को मथुरापुर ब्लॉक तृणमूल कार्यालय में माकपा के तीन विजयी उम्मीदवारों को झंडा सौंपा।

माकपा सदस्यों के तृणमूल में शामिल होने प्रतिक्रिया देते हुए माकपा के वरिष्ठ नेता कांति गांगुली ने कहा कि पार्टी के पंचायत सदस्यों का अपहरण कर लिया गया और उन्हें डरा-धमका कर तृणमूल पार्टी में शामिल कर लिया गया। उन्होंने कहा कि मतगणना के बाद शंकरपुर ग्राम पंचायत के माकपा के दो विजयी उम्मीदवारों का अपहरण कर लिया गया था।

उनके परिवार वालों ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। हालांकि, तृणमूल नेतृत्व ने आरोपों से इनकार किया। उनका दावा है कि उन तीन विजयी माकपा उम्मीदवारों को उनके तृणमूल में आने के आवेदन के आधार पर पार्टी में लिया गया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Punjab: जालंधर में AAP नेता लक्की ओबेरॉय की गोली मार कर हत्या, गुरुद्वारे के बाहर हुआ हमला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पंजाब के जालंधर में आम आदमी पार्टी के स्थानीय नेता लक्की ओबेरॉय की 6 फरवरी की सुबह गोली मारकर हत्या किए...
spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, Sensex 645 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान पर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। शुक्रवार, 13 मार्च को भारतीय शेयर...

मार्च में पड़ रही मई जैसी गर्मी! दिल्ली-NCR में 14 मार्च से बदलेगा मौसम, हल्की बारिश की संभावना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों...

Akshay Kumar अपनी इन सीक्वल फिल्मों से मचाएंगे धमाल, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अक्षय कुमार इस साल कई...

क्या आप भी चाहती हैं चेहरे पर अच्छा ग्लो? तो इन चीजों से बनाएं फेस पैक

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में दिन...