back to top
33.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बंगाल में फिर तापमान चढ़ने का सिलसिला शुरू

कोलकाता, 08 मई (हि.स.)। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में मई महीने की शुरुआत के साथ ही बारिश की वजह से तापमान के घटने का सिलसिला शुरू हुआ था। हालांकि पिछले दो दिनों से बारिश नहीं होने की वजह से एक बार फिर तापमान बढ़ने लगा है। अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से शनिवार को जारी बयान में बताया गया है कि इस दिन राजधानी कोलकाता में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। इसके अलावा न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि आसमान में बादल छाए रहने की वजह से गर्म हवाएं ऊपर नहीं उठ पा रही हैं जिसके कारण उमस भरी गर्मी का एहसास लोगों को हो रहा है। अगले सप्ताह कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। अपेक्षित आद्रता 87 प्रतिशत है जिसके कारण गर्मी का एहसास थोड़ा और बढ़ रहा है। अगले सप्ताह से तापमान में और अधिक बढ़ोतरी होगी। हिन्दुस्थान समाचार / ओम प्रकाश / प्रभात ओझा

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली सहित उत्तर भारत में बढ़ी सर्दी, आज कैसा रहेगा राजधानी का मौसम? जानिए IMD का अपडेट

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । राजधानी दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई हिस्सों में सर्दी अब पूरी तरह महसूस होने लगी है। हाल...
spot_img

Latest Stories

RCB vs SRH मैच से पहले होने वाली IPL Opening Ceramony रद्द, BCCI ने किया कंफर्म

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 की शुरुआत...

गर्मी में रहना है फिट, तो फॉलो करें ये असरदार ट्रिक

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मार्च महीने के अंत तक गर्मी...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵