भाजपा के फ्लेक्स फाड़ने के बाद बागदा में तनाव

tension-in-bagda-after-bjp-tearing-flex
tension-in-bagda-after-bjp-tearing-flex

बागदा, 28 मार्च (हि. स.)। उत्तर 24 परगना जिले के बागदा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कलमबागान इलाके में भाजपा के होर्डिंग्स (फ्लेक्स) फाड़ने के बाद इलाके में तनाव व्याप्त है। भाजपा ने फ्लेक्स फाड़ने का आरोप तृणमूल कांग्रेस पर लगाया गया है। बताया गया है कि कलमबागान इलाके से भाजपा उम्मीदवार विश्वजीत दास के चुनाव लड़ने की संभावना है। उनके समर्थन में कलमबागान इलाके के कुन्दीपुर मोड़ पर कार्यकर्ताओं ने फ्लेक्स लगाए थे। भाजपा का आरोप है कि रविवार सुबह कुन्दीपुर मोड़ पर लगाए गए फ्लेक्स फटे मिले। इसकी खबर पार्टी के नेताओं को दी गई। भाजपा के फ्लेक्स फाड़ने की खबर फैलते ही इलाके में तनाव व्याप्त हो गया। भाजपा समर्थकों ने एकत्रित होकर मोड़ पर इस घटना के विरोध में प्रदर्शन किया, जिससे यातायात भी कुछ देर के लिए बाधित रहा। भाजपा का आरोप है कि चुनाव की तारीखों की घोषणा होने के बाद से ही इलाके में तृणमूल कांग्रेस के लोग उत्पात मचा रहे हैं। इसके पहले भी फ्लेक्स व बैनर फाड़ने की घटनाएं हो चुकी है। बनगांव थाना अंतर्गत गाड़ापोता पुलिस चौकी में इस घटना की शिकायत दर्ज कराई गई है और आरोपितों की अति शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की गई है। वहीं तृणमूल कांग्रेस की ओर से इस घटना को ग़लत बताया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/गंगा

Raftaar | रफ्तार
raftaar.in