tathagata-roy-took-a-dig-at-chief-minister-mamta-and-saini-ghosh
tathagata-roy-took-a-dig-at-chief-minister-mamta-and-saini-ghosh

तथागत रॉय ने मुख्यमंत्री ममता और सायनी घोष पर किया कटाक्ष

कोलकाता, 07 जून (हि.स.)। विधानसभा चुनाव में जीत के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव हारने वाली सायनी घोष को तृणमूल कांग्रेस युवा मोर्चा अध्यक्ष बनाने पर भाजपा ने कटाक्ष किया। सोमवार को मेघालय और त्रिपुरा के पूर्व राज्यपाल एवं भाजपा नेता तथागत रॉय ने ट्वीट किया कि शिवलिंग पर कंडोम पहना कर मेरे जैसे हिन्दू, खासकर शिवभक्तों का अपमान किया है। सायनी घोष ने अपमान किया है। उसे सम्मान देकर हिन्दूओं को मुख्यमंत्री क्या संदेश देना चाहती हैं? हमने चुनाव जीता है, जो चाहे कर सकते हैं। तुम लोग असहाय हिन्दू क्या कर सकते हो? इस बारे में सायनी घोष ने कहा कि लड़ाई नहीं बल्कि 2024 में सबसे बड़ा खेल खेला जाएगा। दरअसल, सायनी घोष आसनसोल दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से अग्निमित्रा पाल से चुनाव में हार गयी थीं। रविवार को तृणमूल युवा मोर्चा अध्यक्ष का पद पाने के बाद घोष ने कहा था कि उन्हें पूरे दम-खम से काम करना है। हिन्दुस्थान समाचार/ गंगा

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in