south-kolkata39s-durgapur-bridge-will-remain-closed-from-saturday
south-kolkata39s-durgapur-bridge-will-remain-closed-from-saturday

शनिवार से बन्द रहेगा दक्षिण कोलकाता का दुर्गापुर सेतु

कोलकाता, 22 जनवरी (हि. स.)। दक्षिण कोलकाता में दुर्गापुर सेतु को भार वहन क्षमता की जांच का काम शुक्रवार से शुरू किया गया है। इसके चलते यह सेतु शनिवार रात से बंद कर दिया जाएगा। सेतु तीन दिनों के लिए बंद रखा जाएगा। यातायात की सुविधा के लिए नए रास्ते खोल दिए गए हैं। न्यू अलीपुर और अलीपुर से चेतला जाने के लिए इस सेतु का व्यवहार किया जाता है। दरअसल साल 2018 में माझेरहाट सेतु के धराशायी होने के बाद से, बेहाला और न्यू अलीपुर को जोड़ने में दुर्गापुर सेतु महत्वपूर्ण हो गया था। सभी वाहन उस सेतु से गुजरते थे। दो साल से अधिक समय से भारी संख्या में गाड़ियों का आना-जाना इस सेतु पर हुआ है। इसलिए यह जानना आवश्यक है कि क्या इस वजह से सेतु को कोई नुकसान हुआ है या नहीं। इसलिए केएमडीए पुल की वहन क्षमता की जांच करना चाहता है। इसलिए सेतु शनिवार रात 10:00 बजे से 26 जनवरी शाम पांच बजे तक बंद रखा जाएगा। सूत्रों के अनुसार यह सेतु बंद होने पर इस पर आने वाले वाहनों को माझेरहाट सेतु से आवागमन कराया जाएगा। उत्तर कोलकाता को जाने वाली वाहनों को टॉलीगंज सर्कुलर रोड से आवागमन करवाया जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार/गंगा/मधुप-hindusthansamachar.in

Raftaar | रफ्तार
raftaar.in