slight-improvement-in-the-condition-of-former-chief-minister-buddhadeb-bhattacharjee
slight-improvement-in-the-condition-of-former-chief-minister-buddhadeb-bhattacharjee

पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य की हालत में थोड़ा सुधार

कोलकाता, 31 मई (हि. स.)। पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य पहले से काफी बेहतर हैं। उनकी हालत में थोड़ा सुधार हुआ है। उनकी ऑक्सीजन सेचुरेशन में वृद्धि हुई है। चेस्ट इंफेक्शन पहले से ज्यादा खराब नहीं हैं। वे खुद खाना खा रहे हैं। अगर सब कुछ ठीक रहा तो डॉक्टर उन्हें अगले हफ्ते अस्पताल से छुट्टी दे सकते हैं। अलीपुर के वुडलैंड्स अस्पताल में भर्ती बुद्धदेव भट्टाचार्य पर डॉक्टरों की टीम उनके स्वस्थ्य पर नजर रखे हुए हैं। बुद्धदेव भट्टाचार्य की हालत स्थिर है। अस्पताल प्रबंधन ने सोमवार सुबह बताया गया है कि उनका रक्तचाप नियंत्रण में है। रक्त में ग्लूकोज की मात्रा भी सामान्य है और वे बात भी कर रहे हैं और खाना भी रहे हैं। उल्लेखनीय है कि 18 मई को कोरोना से संक्रमित होने के बाद से पूर्व मुख्यमंत्री का पहले घर पर ही इलाज चलजा रहा है। बाद में ऑक्सीजन का स्तर कम होने और सांस लेने में तकलीफ के कारण उन्हें दक्षिण कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हिंदुस्तान समाचार / सुगंधी

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in