खस्ताहाल सड़क से परेशान ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, रोड पर रोपे धान के पौधे

villagers-show-protest-at-siliguri
villagers-show-protest-at-siliguri

सिलीगुड़ी, 09 जुलाई (हि.स.)। खस्ताहाल सड़क से परेशान कावाखाली के बाशिंदों ने शुक्रवार को विरोध का नया तरीका अपनाया। ग्रामीण रोड पर एकत्र हुए और उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज संलग्न कावाखाली से दुर्गा मंदिर तक जाने वाली सड़क पर धान के पौधों की रोपाई की। इसके साथ ही शासन प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। हालांकि करीब आधे घंटे तक चले विरोध प्रदर्शन को माटीगाड़ा थाना पुलिस के आश्वासन के बाद पथावरोध हटाया गया।

ग्रामीणों लोगों का कहना है कि उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज संलग्न कावाखाली से दुर्गा मंदिर तक साढ़े तीन किलोमीटर का सड़क लंबे समय से बदहाल है। सड़कों पर इतने गड्ढे नजर आने लगे हैं कि सड़क को खोजना पड़ता है। स्थिति ऐसी है कि पैदल चलते वाले गिरने के कारण घायल होने लगे है। भारी वाहनों के करण सड़क के गड्डे में भरे कीचड़ पानी आसपास से गुजरने वालों पर पड़ते है। सड़क की मरम्मत का काम 2018 में शुरू हुआ था, लेकिन बाद में काम बंद दिया गया। प्रशासन के सभी स्तरों से संपर्क करने के बावजूद कोई समाधान नहीं हुआ। जिस वजह से सड़क पर धान रोपा गया। ग्रामीणों ने कहा कि अगर जल्द से जल्द पुनः सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं किया तो फिर से आंदोलन किया जायेगा। हिन्दुस्थान समाचार/सचिन/गंगा

समरससमरससमरस

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in