Sandeshkhali: शाहजहां शेख की आज बशीरहाट कोर्ट में हुई पेशी, 10 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा, 42 केस दर्ज

West Bengal News: संदेशखाली हिंसा मामले के मुख्य आरोपी TMC नेता शाहजहां शेख की 55 दिनों बाद गिरफ्तारी के बाद आज बशीरहाट कोर्ट में पेश किया गया।
Sandeshkhali 
Shahjahan Sheikh
Sandeshkhali Shahjahan SheikhRaftaar.in

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। संदेशखाली में ED अधिकारियों पर हुए हिंसक हमले का मुख्य आरोपी TMC नेता शाहजहां शेख की 55 दिनों बाद गिरफ्तारी के बाद आज बशीरहाट कोर्ट में 10:30 बजे पेश किया गया। कलकत्ता हाई कोर्ट ने शाहजहां शेख की गिरफ्तारी करने के लिए राज्य पुलिस को निर्देश दिए था।

शाहजहां शेख इस मामले का है मुख्य आरोपी

राशन वितरण घोटाले के मामले में ED अधिकारी शाहजहां शेख के ठिकानें पर उसे गिरफ्तार करने गई थी। लेकिन शाहजहां शेख और उसके समर्थकों ने ED अधिकारियों की टीम पर हमला किया। उसके बाद 55 दिनों शाहजहां शेख फरार हुआ। इसके अलावा शाहजहां शेख पर 42 आपराधिक मामले दर्ज है। शाहजहां शेख TMC का बहुत ताकतवर और प्रभावशाली नेता है। शाहजहां TMC के संदेशखाली यूनिट का अध्यक्ष भी रह चुका है।

संदेशखाली में महिलाओं के साथ जबरब यौन शोषण

संदेशखाली में शाहजहां शेख के भाई शिराजुद्दीन ने अपने भाई शाहजहां शेख का राजनीतिक फायदा उठाकर आदिवासियों से जबरन जमीन छीनीं। लोगों को डरा धमका कर उनकी जमीन छीनकर वहां झींगा मछलीपालन करने का व्यवसाय करने के लिए जमीन हड़पी। संदेशखाली की महिलाओं पर अत्याचार किया। महिलाओं के साथ जबरब यौन शोषण किया। यह मामला तब सामने आया जब ED अधिकारियों की टीम संदेशखाली में शाहजहां शेख के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में कार्यवाई कर रही थी

TMC ने दी टिप्पणी

TMC ने कहा कि "कलकत्ता हाई कोर्ट द्वारा शाहजहां शेख की गिरफ्तारी का आदेश देने के बाद पश्चिम बंगाल पुलिस ने 72 घंटों में शाहजहां शेख को गिरफ्तार किया।" हालांकि देशभर में विरोध प्रदर्शन के बावजूद मोदी सरकार ने बृजभूषण शरण सिंह को गिरफ्तार नहीं किया और उन्हें लोकसभा सदस्य के तौर पर बहाल रखा गया। ममता सरकार और मोदी सरकार में यही अंतर है।

शुभेंदू अधिकारी ने शाहजहां को कहा छोटा दाऊद

BJP को वरिष्ठ नेता और नंदीग्राम से विधायक शुभेंदू अधिकारी ने शाहजहां शेख को छोटा दाऊद कहा। शुभेंदू ने कहा कि यह घटना जनता के रोष, मीडिया की मेहनत, BJP की लड़ाई और संदेशखाली की महिलाओं के हिम्मत और साहस की लड़ाई से शाहजहां शेख की गिरफ्तारी हुई है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in