back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पुरुलिया में गंगासागर जा रहे साधुओं की हुई मॉब लिंचिंग,जटाएं खींची, निर्वस्त्र कर पीटा; भाजपा ने सरकार को घेरा

Bengal Sadhu Mob Lynching: पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में उत्तर प्रदेश से गंगासागर जा रहे साधुओं पर हमले पर भारतीय जनता पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

कोलकाता, (हि.स.)। पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में उत्तर प्रदेश से गंगासागर जा रहे साधुओं पर हमले पर भारतीय जनता पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। साधुओं को भीड़ द्वारा पीटे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने के कुछ समय बाद भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “ममता बनर्जी की गहरी चुप्पी शर्मशार करने वाली है। क्या ये साधु आपकी मान्यता के योग्य नहीं हैं? अत्याचार जवाबदेही की मांग करता है।”

वे जान की भीख मांग रहे हैं लेकिन भीड़ उन्हें पीट रही है

सोशल मीडिया पर 30 सेकेंड का फुटेज वायरल हो रहा है जिसमें तीन साधुओं के समूह को भीड़ की ओर से निर्वस्त्र करते और उन पर हमला करते देखा जा सकता है। वे जान की भीख मांग रहे हैं लेकिन भीड़ उन्हें पीट रही है।

अमित मालवीय ने इस घटना की तुलना महाराष्ट्र के पालघर मॉब लिंचिंग से की

अमित मालवीय ने इस घटना की तुलना साल 2020 में महाराष्ट्र के पालघर मॉब लिंचिंग से करते हुए कहा, “पश्चिम बंगाल के पुरुलिया से चौंका देने वाली घटना सामने आई है। मकर संक्रांति के लिए गंगासागर जा रहे साधुओं को सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल से जुड़े अपराधियों ने निर्वस्त्र कर पीटा।”

शाहजहां शेख को राज्य संरक्षण मिलता है और साधुओं को पीटा जाता है

अमित मालवीय ने कहा, बंगाल में हिंदू होना अपराध है। भाजपा नेता ने कहा, “ममता बनर्जी के शासन में शाहजहां शेख जैसे आतंकवादी को राज्य संरक्षण मिलता है और साधुओं को पीट-पीटकर मार डाला जाता है।”

पश्चिम बंगाल में हिंदू होना अपराध है

बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने भी हमले को लेकर ममता बनर्जी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “पुरुलिया से चौंकाने वाली घटना। गंगासागर जा रहे साधुओं को तृणमूल से जुड़े अपराधियों ने निर्वस्त्र कर पीटा, जो पालघर त्रासदी की तरह है। ममता बनर्जी के शासन में, शाहजहां जैसे आतंकवादी को राज्य संरक्षण मिलता है, जबकि साधुओं को हिंसा का सामना करना पड़ता है। पश्चिम बंगाल में हिंदू होना अपराध है।”

आखिर ये हिन्दू विरोधी सोच क्यों?

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, “आखिरकार ये वातावरण क्यों है। रामजन्म भूमि का शिलान्यास हो तो बंगाल में कर्फ्यू लगा दिया। साधुओं की हत्या का प्रयास किया जाता है। तुष्टिकरण की राजनीति बंगाल को कहां लेकर जा रही है। आखिर ये हिन्दू विरोधी सोच क्यों?

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें– www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

टेबल या दो गुलाब? हुमायूं कबीर की नई पार्टी को कौन-सा चुनाव चिन्ह देगा चुनाव आयोग, जानिए क्या है पार्टी नाम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। टीएमसी से निलंबित नेता और मुर्शिदाबाद जिले में...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...