sabotage-in-bjp-office-in-durgapur-threat-in-kasba
sabotage-in-bjp-office-in-durgapur-threat-in-kasba

दुर्गापुर में भाजपा कार्यालय में तोड़फोड़, कसबा में धमकी

कोलकाता, 09 अप्रैल (हि.स.)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के चौथे चरण का मतदान 10 अप्रैल को होना है। प्रशासन और केन्द्रीय बल के बाद भी हिंसा नहीं रुक कर रही है। दुर्गापुर के बसुधा इलाके में भाजपा कार्यालय में गुरुवार की रात तोड़फोड़ की गई है। कोलकाता के कसबा के वार्ड नंबर 67 में भाजपा कार्यकर्ताओं को धमकाने और उनके साथ मारपीट करने की खबरें आई हैं। इन दाेनों घटनाओं के लिए तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का जिम्मदार बताया जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगा है कि टीएमसी के गुंडों ने हमारे कार्यालय में तोड़फोड़ की है। उन्हें लगता है कि भाजपा को ऐसे हमलों से रोका जा सकता है, तो वे गलत हैं। लोग हमारे साथ हैं। इसके पहले बांकुड़ा में ताजपुर गांव में एक भाजपा कार्यालय पर हमला कर आग लगा दी गई थी। एक कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हुआ था, जिसे बांकुड़ा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। इसके खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने धरना और प्रदर्शन किया और सड़क जाम किया था। भाजपा के नेता लगातार आरोप लगा रहे हैं कि चुनाव के दौरान भय दिखाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं और उनके कार्यालयों पर हमले हो रहे हैं। भाजपा के अनुसार अभी तक 135 से ज्यादा भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या की जा चुकी है। भाजपा ने हमले की चुनाव आयोग से शिकायत की है। हिन्दुस्थान समाचार / ओम प्रकाश

Raftaar | रफ्तार
raftaar.in