back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पुरुलिया पुलिस के डीआईबी कार्यालय में लगी आग

जिला पुलिस के डीआईबी कार्यालय में आग लग गई। मंगलवार सुबह सबसे पहले डीआईबी कार्यालय के एक कमरे में आग लगी। खिड़की से आग की लपटें बाहर निकली हुई दिखाई दे रही थी।

पुरुलिया, एजेंसी । जिला पुलिस के डीआईबी कार्यालय में आग लग गई। मंगलवार सुबह सबसे पहले डीआईबी कार्यालय के एक कमरे में आग लगी। खिड़की से आग की लपटें बाहर निकली हुई दिखाई दे रही थी। देखते ही देखते डीआईबी कार्यालय के बगल का इलाका काले धुएं की चपेट में आ गया। दमकल विभाग को सूचना दी गई। खबर मिलते ही एक इंजन मौके पर पहुंचा। हालांकि, आग बढ़ने लगी। दमकल ने आग बुझाना शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद स्थिति काबू में आई।

पुरुलिया के पुलिस अधीक्षक अभिजीत बनर्जी ने कहा कि आग कैसे लगी इसकी जांच की जा रही है। मामले की जांच के लिए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैबोरेट्री) की टीम आ रही है। जिला पुलिस खुफिया ब्यूरो के दस्तावेज डीआईबी कार्यालय में रखे जाते हैं। इसलिए आग में कई दस्तावेज जलकर राख हो गए हैं।

उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले पुरुलिया शहर में जनस्वास्थ्य तकनीकी विभाग के परिसर में आग लग गई थी। पानी की टंकियां और प्लास्टिक के पाइप जलाकर नष्ट कर हो गए थे। हिन्दुस्थान समाचार /भानुप्रिया /गंगा

Advertisementspot_img

Also Read:

गोवा नाइटक्लब में लगी भीषण आग, सिलेंडर विस्फोट से 25 की मौत, CM सावंत ने उच्चस्तरीय जांच के दिए आदेश

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । उत्तरी गोवा के अरपोरा इलाके में शनिवार देर रात एक नाइटक्लब में भयानक आग लग गई, जिसमें कम...
spot_img

Latest Stories

Samsung Vs Apple: गैजेट की दुनिया में Apple से आगे निकली Samsung, इन प्रोडक्ट्स में अब भी Apple पीछे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। टेक इंडस्ट्री में Samsung और Apple...

IPL 2026 Points Table: पहली जीत के बाद SRH ने लगाई छलांग, KKR नीचे खिसकी; जानिए अंक तालिका में कौन कहां?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के...

बालों को नेचुरली काला करने के लिए ये रहे आसान नुस्खे, एक बार जरूर करें ट्राई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में बालों...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵