back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

प. बंगालः जेपी नड्डा और स्मृति ईरानी की चुनावी सभा आज, ममता भी करेंगी जवाबी रैली

कोलकाता, 31 मार्च (हि.स.)। पश्चिम बंगाल विधानसभा के दूसरे चरण के मतदान के लिए प्रचार का शोर थम गया है। एक अप्रैल को वोटिंग की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। हालांकि तीसरे चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार जोरों पर है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी आज बंगाल में हैं। दोनों नेता अलग-अलग जगहों पर जनसभा करने वाले हैं। स्मृति ईरानी की चार जनसभाएं होनी हैं। उनकी पहली जनसभा हावड़ा के हिंदी भाषी क्षेत्र में प्रस्तावित है। उसके अलावा दक्षिण 24 परगना और हुगली में भी वे सभा को संबोधित करेंगी। इसी तरह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हुगली में दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे। वे बेलूर मठ का दर्शन करेंगे और हावड़ा के शिवपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सांगठनिक बैठक करने वाले हैं। इधर, ममता बनर्जी भी तीसरे चरण के मतदान वाले क्षेत्रों में जनसभा करेंगी। हिन्दुस्थान समाचार / ओम प्रकाश

Advertisementspot_img

Also Read:

BMC Election 2026: हेमा मालिनी सहित इन सेलेब्स ने डाला वोट, अक्षय कुमार, बोले- ‘आज कंट्रोल हमारे हाथ में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र में नगर निगम चुनावों के लिए आज गुरुवार 15 जनवरी को मतदान शुरू हो चुका है। राज्य के 29 नगर...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...