बांकुड़ा, 11 मई (हि.स.)। पश्चिम बंगाल में भी कोरोना संक्रमितों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। ऐसे में राज्य के अस्पतालों में ऑक्सीजन और बेड की समस्या विकराल होती जा रही है। इसे देखतेेे हुए बांकुड़ा जिले के पांच अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने का निर्णय लिया गया है। जिला स्वास्थ्य विभाग सूत्रों से मंगलवार को मिली जानकारी के अनुसार बांकुड़ा सम्मिलनी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के अलावा उन्दा कोविड अस्पताल, विष्णुपुर सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, जातना सुपर अस्पताल, बड़जोड़ा सुपर स्पेशियलिटी अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। उल्लेखनीय है कि ऑक्सीजन की कमी के कारण मंगलवार से महानगर के जोधपुर पार्क के एक और अस्पताल ने नए मरीजों की भर्ती बन्द कर दी है। हिन्दुस्थान समाचार/गंगा





