back to top
17.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रात के अंधेरे में मेरी पार्टी के झंडे बैनर खोलना राजनीतिक संस्कृति के खिलाफ: गौतम देव

सिलीगुड़ी, 05 अप्रैल (हि.स.)। डाबग्राम-फुलबाड़ी विधानसभा क्षेत्र के दो बार के विधायक तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार गौतम देव ने आरोप लगाते हुए कहा कि रात के अंधकार में हमारी पार्टी के झंडा बैनर खोले जा रहे हैं, जो राजनीतिक संस्कृति के खिलाफ है। सोमवार को गौतम देव ने यहां जनसंपर्क कर अपने पक्ष में जनसमर्थन की लहर बनाने का प्रयास किया। उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र के कई स्थानाें पर चुनाव प्रचार किया। युवाओं से लेकर बुजुर्गों से मुलाकात कर उनकी शिकायतों को सुना। इस दौरान उन्होंने सभी से तृणमूल कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने का निवेदन भी किया। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सिलीगुड़ी नगर निगम के 32, 33 और 34 वार्डों में लगाए गए तृणमूल कांग्रेस के झंडों को रात के अंधेरे में खोलकर हटा दिया जा रहा है। भाजपा की ऐसी गतिविधियां राजनीतिक संस्कृति के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के झंडे बैनर खोलने से कुछ नहीं होगा, वे डाबग्राम- फुलबाड़ी विधानसभा क्षेत्र की जनता के दिलों में हैं। उन्होंने दावा किया इस बार वह रिकॉर्ड वोट से जीतेंगे। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन

Advertisementspot_img

Also Read:

Punjab: जालंधर में AAP नेता लक्की ओबेरॉय की गोली मार कर हत्या, गुरुद्वारे के बाहर हुआ हमला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पंजाब के जालंधर में आम आदमी पार्टी के स्थानीय नेता लक्की ओबेरॉय की 6 फरवरी की सुबह गोली मारकर हत्या किए...
spot_img

Latest Stories

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...

Astro Today 22 March 2026: कन्या राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे अच्छा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵