on-mukul39s-return-home-madan-said---forgiveness-is-the-supreme-religion
on-mukul39s-return-home-madan-said---forgiveness-is-the-supreme-religion

मुकुल की घर वापसी पर मदन ने कहा- क्षमा ही परम धर्म

हावड़ा, 12 जून (हि.स.)। हावड़ा पहुंचे पूर्व मंत्री तथा तृणमूल कांग्रेस के विधायक मदन मित्रा ने मुकुल रॉय की वापसी को लेकर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि क्षमा परम धर्म होता है। यहां उन्होंने आकर हार्ले डेविडसन बाइक चलाई। दरअसल शनिवार को वह बाली में झुग्गी बस्तियों में रहने वाले बच्चों के लिए आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे। इस दिन उन्होंने बच्चों को भोजन परोसने के अलावा, उनके साथ समय बिताया। इसके बाद मदन मित्रा ने एक कार्यकर्ता की हार्ले डेविडसन बाइक भी चलाई। इस मौके पर पत्रकारों के पूछे गए सवाल, 'मुकुल रॉय पार्टी में लौट आए हैं। मदन मित्रा की भाजपा में रहने के दौरान उनसे राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता थी। अब तो कोई समस्या नहीं है।' इस संदर्भ में मदन मित्रा ने कहा कि ईसा मसीह से लेकर बुद्ध तक क्षमा सभी धर्मों का परम धर्म है। ममता बनर्जी ने कहा है कि वह देशद्रोहियों को पार्टी में वापस नहीं लेंगी। तो क्या मुकुल रॉय देशद्रोही नहीं है', इसके जवाब में, उन्होंने खुद को एक छोटे क्षेत्र का खिलाड़ी बताया और सब कुछ मुख्यमंत्री के फैसले पर छोड़ दिया। आगे मंत्री पद नहीं मिलने पर मदन मित्रा ने कहा कि ममता बनर्जी के साथ रहने के बाद किसी और चीज की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि 2024 में ममता बनर्जी प्रधानमंत्री का चेहरा होंगी। इधर, हावड़ा के सांसद प्रसून बंद्योपाध्याय ने भी मुकुल रॉय की पार्टी में वापसी का स्वागत किया और कहा कि वह मुकुल रॉय का स्वागत करते हैं। लेकिन असली देशद्रोही वे हैंजिन्होंने चुनाव के समय पार्टी को छोड़कर भाजपा का दामन थामा था। उन्हें पार्टी में नहीं लौटाया जाना चाहिए। सांसद ने चुनाव के समय भाजपा में शामिल हुए नेता-मंत्रियों को पार्टी में वापस ना लाने की मुख्यमंत्री से गुहार लगाई। वहीं, मदन मित्रा पर कटाक्ष करते हुए भाजपा राज्य समिति के सदस्य उमेश रॉय ने कहा कि मदन मित्रा कब क्या कहते हैं, उन्हें खुद नहीं पता होता है। उन्होंने आगे कहा कि टीएमसी ने देशद्रोहियों के लिए वैकेंसी खोली है। जो चले गए थे, उन्हें वापस लेने के लिए दरवाजा खोलकर बैठी है। हिन्दुस्थान समाचार / ओम प्रकाश

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in