back to top
33.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अब नंदीग्राम जाएंगे राज्यपाल जगदीप धनखड़

कोलकाता, 14 मई (हि. स.)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में लगातार हिंसा के मद्देनजर राज्यपाल जगदीप धनखड़ कूचबिहार और असम का दौरा करने के बाद शनिवार को नंदीग्राम जाएंगे और नंदीग्राम में हिंसा से प्रभावित लोगों से मुलाकात करेंगे। हालांकि इसके पहले ममता बनर्जी ने राज्यपाल के कूचबिहार दौरे का विरोध किया था, लेकिन राज्यपाल ने आपत्ति के बावजूद हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा किया था। राज्यपाल ने गुरुवार को कूचबिहार जिले का और शुक्रवार को बंगाल से पलायन कर असम के राहत शिविरों में रह रहे हिंसा प्रभावित लोगों से रनपगली और श्रीरामपुर शिविरों का दौरा कर मुलाकात की है। इन शिविरों में बड़ी संख्या में रह रहे बंगाल के लोगों से मिलकर राज्यपाल ने उनका दुख-दर्द साझा किया था। इसके बाद अब राज्यपाल ने ट्वीट कर जानकारी दी कि वह शनिवार को बीएसएफ के हेलीकॉप्टर से नंदीग्राम जाएंगे और वहां हिंसा पीड़ितों मुलाकात करेंगे और कल ही वह वापस लौट जाएंगे। उल्लेखनीय है कि बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान नंदीग्राम काफी सुर्खियों में रहा था। नंदीग्राम में भाजपा के उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी ने तृणमूल उम्मीदवार और सीएम ममता बनर्जी को हरा दिया है। उसके बाद से लगातार नंदीग्राम में हिंसा की शिकायते आ रही हैं। हिन्दुस्थान समाचार/ओम प्रकाश/गंगा

Advertisementspot_img

Also Read:

मुख्यमंत्री कार्यालय में सुनवाई नहीं हो रही शिकायत, तो सीधे राज्यपाल से ऐसे करें संपर्क

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कई बार आम नागरिक अपनी समस्याएं मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंचाते हैं, लेकिन कई बार शिकायतों का समाधान नहीं हो पाता या देर...
spot_img

Latest Stories

Chardham Yatra 2026: ग्रीन कार्ड बनवाने के लिए किन दस्तावेजों की होगी जरूरत, जानें पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में होने वाली Chardham Yatra...

RR vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स से टकराएंगे राजस्थान रॉयल्स, जानिए मैच के दौरान कैसी रहेगी पिच

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का तीसरा मुकाबला राजस्थान...

Sonam Kapoor बनी दूसरी बार मां, बेटे को दिया जन्म, खुद पोस्ट शेयर करके दी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵