back to top
24.8 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

13 जून तक राज्य के सभी हिस्सों में पहुंच जाएगी मानसूनी हवाएं

कोलकाता, 10 जून (हि. स.)। पिछले कुछ दिनों से राज्य में बेमौसम बारिश हो रही है। कभी अचानक तेज गर्मी तो उसके तुरंत बाद ही बादल घिरकर तेज आंधी और बारिश हो रही है। इससे साफ है कि अब राज्य में मानसून के सक्रिय होने में अधिक देर नहीं होगी। बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र तैयार हो रहा है जिसके साथ ही राज्य में मानसून का आगमन होगा। राज्य के कई हिस्सों में पूर्व मानसून की बारिश हो चुकी है। दक्षिण बंगाल के कई जिलों में बारिश शुरू हो चुकी है। मौसम विभाग सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उत्तर और दक्षिण बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि गुरुवार से दक्षिण बंगाल में दोनों 24 परगना, हावड़ा, हुगली, नदिया, दोनों मेदिनीपुर में बारिश शुरू हो सकती है। सिर्फ दक्षिण ही नहीं उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग, कालिंगपोंग और जलपाईगुड़ी जिलों में भी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जिस प्रकार मानसून हवा सक्रिय है और जितनी तेजी से आगे बढ़ रही है, उससे लगता है कि अगले दो से तीन दिनों में राज्य में मानसूनी वर्षा प्रवेश कर जाएगी। मौसम विभाग से मिली जानकारी केअनुसार 13 जून तक राज्य के सभी स्थानों में बारिश पहुंच जाएगी। गुरुवार को महानगर का सर्वोच्य तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। अमावस्या का पूर्ण ज्वार होने के कारण समुद्र में ऊंची लहरें उठने की संभावना है। इसी वजह से समुद्र में मछुआरों के जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। केरल में मानसून प्रवेश चुकी है। दिल्ली स्थित मौसम विभाग का कहना है कि इस साल देश में सामान्य वर्षा होगी। जून से लेकर सितंबर तक मानसून स्थायी होगा। इस दौरान सामान्य ही बारिश होगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार ऐसा लगातार तीसरा साल है जब देश में सामान्य वर्षा होने वाली है। हिन्दुस्थान समाचार/ओम प्रकाश/गंगा

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली में बारिश पर ब्रेक, उमस ने बढ़ाई परेशानी, जानिए आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम ?

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । राजधानी दिल्ली में मानसून जैसे थम सा गया है और गर्मी ने दोबारा से दस्तक दे दी है।...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵