back to top
31.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दीदी से तनानती के बीच केंद्र सरकार ने पश्चिम बंगाल की पंचायतों के लिए आवंटित किए 979 करोड़ रुपये

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाया है कि केंद्र के पास पश्चिम बंगाल सरकार का एक लाख 15 हजार करोड़ रुपये का वित्तीय आवंटन बकाया है।

कोलकाता, एजेंसी। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार पर लगातार पश्चिम बंगाल का आर्थिक आवंटन रोकने का आरोप लगाती रही हैं। अब केंद्र सरकार ने राज्य के पंचायत विभाग के लिए 979 करोड़ रुपये का आवंटन किया है। विभाग के सूत्रों ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया है कि पंचायतों में लंबित केंद्रीय परियोजनाओं को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए इस राशि का आवंटन किया गया है। इसमें घर घर नल से जल, ग्रामीण सड़क निर्माण समेत अन्य पंचायती राज सेवाओं को पूरा किया जाएगा। इसके पहले केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत मिड-डे-मील परियोजना के लिए 12सौ करोड़ रुपये का आवंटन किया था।

ममता ने दो दिवसीय धरने के दौरान केंद्र पर कई गंभीर आरोप लगाए थे

उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाया है कि केंद्र के पास पश्चिम बंगाल सरकार का एक लाख 15 हजार करोड़ रुपये का वित्तीय आवंटन बकाया है। इसके लिए वह दो दिनों के धरने पर भी बैठी थीं। दो दिवसीय धरने के दौरान उन्होंने केंद्र पर कई गंभीर आरोप लगाए थे । हालांकि उसके बाद जिस मद में रुपये देना आवश्यक रहा है उसमें वित्तीय आवंटन होता रहा है। यह भी आरोप है कि केंद्र से मिलने वाली राशि के आय-व्यय का हिसाब ममता बनर्जी की सरकार केंद्र को मुहैया नहीं करवाती है।

Advertisementspot_img

Also Read:

UP पंचायत चुनाव टले! 2026 की जगह अब 2027 में विधानसभा चुनाव के साथ हो सकते हैं मतदान, जानिए वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में 2026 में प्रस्तावित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव अब अगले साल तक टल सकते हैं। संभावना जताई जा रही है...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...