mithun-da-who-was-unwell-during-a-road-show-in-raiganj-returned-to-kolkata
mithun-da-who-was-unwell-during-a-road-show-in-raiganj-returned-to-kolkata

रायगंज में रोड शो के दौरान अस्वस्थ हुए मिथुन दा, कोलकाता लौटे

रायगंज, 18 अप्रैल (हि. स.)। उत्तर दिनाजपुर जिले के रायगंज में रोड शो के दौरान भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती अस्वस्थ हो गये। आनन-फानन में उन्हें कोलकाता लाने का प्रबन्ध किया गया। रविवार को वे चुनाव प्रचार के लिए गए थे। भाजपा में शामिल होने के बाद से ही वे अपनी पार्टी के लिए लगातार चुनाव प्रचार अभियान चला रहे हैं। इसी क्रम में रविवार को वे रायगंज के चण्डीतला से पांच किलोमीटर तक प्रचार करने की योजना बनाई थी। लेकिन तभी उन्होंने अपने को अस्वस्थ महसूस किया। बताया गया कि वे खुले जीप में खड़े नहीं होना चाहते थे लेकिन भाजपा नेता एवं कार्यकर्ताओं के अनुरोध पर वे खड़े हो गए। इसके बाद चण्डीतला से शोभायात्रा शुरू हुई। उनके साथ केन्द्रीय मंत्री देवश्री चौधरी भी थीं। बताया गया कि अस्वस्थ अभिनेता चक्रवर्ती ने हाथ उठाकर लोगों का अभिवादन तक नहीं कर सके। करीब 200 मीटर तक जाने के बाद उन्होंने रोड में शामिल रहने पर असमर्थता जताई और कोलकाता लाने के लिए हेलीकॉप्टर का इंतजाम करने को कहा। हिन्दुस्थान समाचार/गंगा

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in