back to top
26.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ममता बनर्जी सीतलकुची घटना को लेकर बदले की राजनीति कर रही है : दिलीप घोष

खड़गपुर, 11 मई (हि. स.)। ममता बनर्जी सीतलकुची घटना को लेकर बदले की राजनीति कर रही हैं। जिन पुलिस अधिकारियों ने अच्छा काम किया है, उन्हें धमकाया और दंडित किया जा रहा है। यह ओछी राजनीति राज्य में नही चल सकती। उक्त बातें मेदिनीपुर के सांसद और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने मंगलवार को खड़गपुर में कही। चुनाव के परिणाम जारी होने के बाद राज्य में हिंसा, अशांति को लेकर दिलीप घोष ने कहा कि सिर्फ भाजपा कार्यकर्ता नही, बल्कि आम लोग भी इस हिंसा में प्रभावित हुए हैं। लोगों के घरों में तोड़फोड़ की गई है। भाजपा कार्यकर्ताओं को पीटा गया है और प्रताड़ित किया गया है। मुख्यमंत्री को इस संबंध में तुरंत कार्रवाई करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जिन पुलिस अधिकारियों ने मतदान के दौरान स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से काम किया है। उन पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है और उनके खिलाफ सीआईडी जांच शुरू की गई है। दिलीप घोष ने कहा कि ममता बनर्जी राज्य में शांति बनाए रखने के बारे में कुछ नहीं कर रही हैं। हिंसा रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाया है। इसे लेकर हमने कई बार अपील की है। उल्लेखनीय है कि चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद, यह पहली बार है कि सांसद दिलीप घोष मेदिनीपुर आए हैं। मंगलवार सुबह उन्होंने क्षेत्र के जरूरतमंद गरीबों के बीच मास्क वितरित किया। खड़गपुर के बाद दिलीप घोष पीड़ित कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ बैठक करने के लिए मेदिनीपुर के लिए रवाना हो गए। हिन्दुस्थान समाचार/सुगंधी/गंगा

Advertisementspot_img

Also Read:

क्रिकेट का महा-घाटा: भारत-पाक मैच रद्द हुआ तो ICC को लगेगा ₹200 करोड़ का फटका, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 वर्ल्ड कप 2026 से ठीक पहले भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर हालात लगातार बिगड़ते नजर आ रहे हैं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड...
spot_img

Latest Stories

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...

Company Secretary क्या होता है? जानें कैसे बनाएं इस फील्ड में करियर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यह बात स्वभाविक है कि आज...

Kolkata Port सीट पर कड़ा मुकाबला: TMC, BJP, कांग्रेस और वाम के बीच चौतरफा लड़ाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कोलकाता...

रविवार का व्रत क्यों होता हैं खास, जानिए महत्त्व और व्रत विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार का दिन सूर्य देव...

चेहरे पर पड़े चेचक के दाग से हैं परेशान, अब घर पर ही कर सकेंगी इसका इलाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

Ravivar Mantra: रविवार को इस प्रकार करें सूर्य देव की पूजा अर्चना, इन मंत्रों का भी करें जाप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सूर्य भगवान की पूजा अर्चना...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵