back to top
22.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बंगाल में बदलाव को लेकर ममता बनर्जी ने दिया बड़ा संकेत, बढ़ सकती है जिलों की संख्या

मंत्रिमंडल की बैठक से पहले जो सूची बनाई जाती है उन्हीं मुद्दों पर वार्ता होती है लेकिन बैठक के बीच में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने खुद ही और जिले बनाने की बात की थी।

कोलकाता, हि.स.। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बार फिर पश्चिम बंगाल में जिलों की संख्या बढ़ाने के संकेत दिया है। एक दिन पहले राज्य सचिवालय में मंत्रिमंडल की बैठक हुई है। इस दौरान क्या कुछ बात हुई इस पर खुलासा तो नहीं हुआ है लेकिन सूत्रों ने बताया है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में एक बार फिर से जिलों की संख्या बढ़ाने के संकेत मिले हैं।

इस तरह बनेगा नया जिला

मंत्रिमंडल की बैठक से पहले जो सूची बनाई जाती है उन्हीं मुद्दों पर वार्ता होती है लेकिन बैठक के बीच में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने खुद ही और जिले बनाने की बात की थी। इसमें उत्तर 24 परगना, मालदा, मुर्शिदाबाद, नादिया, पश्चिम बर्दवान और हुगली को तोड़कर नये जिले बनाने के बारे में बात हुई है। इसके अलावा दक्षिण 24 परगना से सुंदरबन को भी अलग करने पर चर्चा हुई है।

बंगाल में 23 है फिलहाल जिलों की संख्या

फिलहाल प्रशासनिक लिहाज से पश्चिम बंगाल में जिलों की संख्या 23 है। उदाहरण के लिए नदिया एक ही जिला है लेकिन वहां राणाघाट को अलग प्रशासनिक जिला बनाया गया है। क्षेत्र से कई अन्य जिलों में प्रशासनिक भाग कर अलग नाम देने की तैयारी मुख्यमंत्री कर रही हैं। इससे पुलिस प्रशासन के संचालन में अधिक मदद मिलेगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

Asansol Dakshin Assembly Election 2026: इस सीट पर किसकी जीत? जानिए क्यों अहम है आसनसोल दक्षिण सीट?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट West Bengal की सबसे अहम और हाई-वोल्टेज सीटों में गिनी जाती है। राज्य में होने वाले 2026...
spot_img

Latest Stories

Gold & Fuel Price Today: हफ्ते की शुरुआत में सोना-चांदी सस्ता, पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सप्ताह के पहले दिन सोमवार को...

Travel Tips: पार्टनर को दें सरप्राइज, लेकर जाएं इन जगहों पर मिलेगा सुकून

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵