Mamata Banerjee
Mamata BanerjeeRaftaar

Mamata Car Accident: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की कार का हुआ एक्सीडेंट, सिर में लगी चोट; धुंध बताई गई वजह

Mamata Car Accident: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की कार का उस वक्त धुंध की वजह से हादसे का शिकार हो गई जब वह वर्धमान में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर लौट रही थीं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज (बुधवार) को एक सड़क हादसे में घायल हो गईं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की कार का उस वक्त धुंध की वजह से हादसे का शिकार हो गई जब वह वर्धमान में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर लौट रही थीं। हालांकि मौके पर उन्हें SSKM अस्पताल में उपचार के लिए भेजा दिया गया है। चोट कितनी गंभीर है अभी इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया?

बुधवार को करीब साढ़े 12 बजे ममता ने बैठक शुरू की। वे हेलीकॉप्टर से बर्दवान पहुंची थीं, लेकिन बैठक खत्म होने से पहले ही मौसम बिगड़ने लगा। कोहरे के साथ बारिश भी शुरू हो गई। ममता बनर्जी के सुरक्षा दल ने उन्हें सड़क मार्ग से कोलकाता ले जाने का निर्णय लिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने दावा किया कि जिस कार में मुख्यमंत्री बैठी थीं, उसके ड्राइवर ने सभास्थल से मुख्य सड़क तक जाते समय अचानक ब्रेक लगा दी। उस झटके में ममता के माथे पर हल्की चोट लग गई है। प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, घायल होने के बाद मुख्यमंत्री ने माथे पर रुमाल बांधा था।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in