back to top
28.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

I.N.D.I.A Alliance: TMC ने I.N.D.I.A गठबंधन पर बनाया दबाव, कहा- तुरंत होना चाहिए सीटों का बंटवारा

Kolkata: 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के निराशाजनक प्रदर्शन का असर विपक्षी गठबंधन पर हो रहा है। TMC ने जल्द से जल्द सीट बंटवारे के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया है।

कोलकाता, हि.स.। 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के निराशाजनक प्रदर्शन का असर विपक्षी गठबंधन पर हो रहा है। पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने जल्द से जल्द सीट बंटवारे के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया है। आईएनडीआई गठबंधन की 6 दिसंबर की बैठक से पहले पार्टी ने यह पहल शुरू कर दी है। तृणमूल कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने आज बताया कि शीतकालीन सत्र से पहले हुई विपक्ष की रणनीतिक बैठक में ही तृणमूल कांग्रेस ने यह मुद्दा उठाया था। संसद में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कक्ष में आयोजित बैठक में तृणमूल का प्रतिनिधित्व लोकसभा और राज्यसभा नेताओं-सुदीप बनर्जी और डेरेक ओ’ब्रायन ने किया था।

लोकसभा चुनाव के लिए सीटों का बंटवारा जल्द हो

पता चला है कि बैठक में तृणमूल नेताओं ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के लिए सीटों का बंटवारा जल्द किया जाना चाहिए ताकि उम्मीदवारों को चुनावी तैयारियों के लिए पर्याप्त समय मिल सके। यह मांग ऐसे वक्त उठाई गई है, जब एक दिन पहले भाजपा को तीन हिंदी भाषी राज्यों राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में चुनावी जीत मिली। जबकि कांग्रेस ने तेलंगाना में जीत हासिल की।

ममता बनर्जी ‘आईएनडीआईए’ की बैठक में वह शामिल नहीं हो पाएंगी

कोलकाता में तृणमूल प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि राज्य के उत्तरी क्षेत्र में अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों के कारण (इंडियन नेशनल डवलपमेंट इन्क्लूसिव एलायंस) ‘आईएनडीआईए’ की बैठक में वह शामिल नहीं हो पाएंगी। बनर्जी ने कहा कि वह बैठक की तारीख से वाकिफ नहीं थीं और संकेत दिया कि अगर उन्हें पहले से सूचित किया गया होता तो उन्होंने अपना यात्रा कार्यक्रम पुनर्निर्धारित किया होता।

ममता बनर्जी ने की टिप्पणी

बनर्जी ने यह भी कहा कि भाजपा ने अपने विरोधियों के बीच वोट बंटने के कारण राजस्थान में कांग्रेस से अधिक सीटें जीतीं। उन्होंने कहा कि एक रणनीति को अंतिम रूप देना होगा। मुझे लगता है कि अगर सीट बंटवारे को अंतिम रूप दे दिया गया तो भाजपा सत्ता में नहीं आएगी।
कांग्रेस के एक नेता ने बताया है कि बंगाल में तृणमूल कांग्रेस विपक्षी गठबंधन को केवल दो सीट देने के लिए पेशकश कर रही है, जिसकी वजह से बात नहीं बन पा रही। दो सीटों में से एक सीट तृणमूल कांग्रेस ने माकपा को देने की सलाह दी है। हालांकि कांग्रेस बंगाल में अधिक सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

रफ़्तार के WhatsApp Channel को सब्सक्राइब करने के लिए क्लिक करें Raftaar WhatsApp

Telegram Channel को सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें Raftaar Telegram

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Assembly Election 2026: TMC के लिए साख का सवाल बन रही है मुर्शिदाबाद सीट, पक्ष में नहीं रहे हैं चुनावी आंकड़े

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। West Bengal Assembly Election की 294 विधानसभा सीटों में से मुर्शिदाबाद विधानसभा सीट कई मायनों में अहम है, विशेषकर सत्तारूढ पार्टी...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Assembly Election 2026: Diamond Harbour सीट पर BJP के लिए कड़ी चुनौती, TMC का रहा है दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

अपने घर का सपना होगा पूरा, जानिए Pradhan Mantri Awas Yojana में कैसे करें आवेदन?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) भारत...

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵