back to top
28.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Cyclone Michaung: चक्रवात के प्रभाव को लेकर राज्य सरकार ने किसानों को नहीं किया अलर्ट, हुआ भारी नुकसान

Kolkata: पश्चिम बंगाल के तटीय जिलों में चक्रवात मिचौंग की वजह से 6 दिनों तक बारिश हुई है। राज्य में बड़े पैमाने पर धान की खेती को तो नुकसान पहुंचा ही है, साथ ही आलू किसानों को भी भारी नुकसान हुआ है।

कोलकाता, हि.स.। पश्चिम बंगाल के तटीय जिलों में चक्रवात मिचौंग की वजह से लगातार 6 दिनों तक बारिश हुई है। इसकी वजह से राज्य में बड़े पैमाने पर होने वाली धान की खेती को तो नुकसान पहुंचा ही है, साथ ही आलू किसानों को भी भारी नुकसान हुआ है। आरोप है कि पश्चिम बंगाल सरकार ने चक्रवात के प्रभाव के बारे में किसानों को अलर्ट नहीं किया था जिसकी वजह से नुकसान और बढ़ा है।

चक्रवात के प्रभाव से इन जगहों पर भारी नुकसान

चक्रवात के प्रभाव से कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर तथा बर्दवान में लगातार बारिश हुई है। इनमें से आलू की खेती सबसे अधिक हावड़ा और हुगली में होती है। यहां किसानों ने इसी तरह के आरोप लगाए हैं। दावा है कि सरकार किसानों को बेमौसम बारिश के बारे में चेतावनी देने में विफल रही, जिससे राज्य के दक्षिणी क्षेत्र में आलू की फसल को नुकसान हुआ। राज्य भर के आलू किसानों को वित्तीय झटका लगा है क्योंकि पिछले तीन दिनों में बेमौसम बारिश से उनकी फसलें बर्बाद हो गईं। कृषि विभाग की चेतावनी के अभाव में वे कोई सावधानी नहीं बरत सके।

किसानों को केंद्रीय फसल बीमा योजना का लाभ नहीं मिल सका

नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने इस मामले में कहा है कि सरकार को किसानों के बीच तेजी से विकसित होने वाले उच्च गुणवत्ता वाले आलू के बीज मुफ्त में वितरित करने चाहिए ताकि उनके नुकसान का कुछ हिस्सा पूरा हो सके। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग के अधिकारी ममता बनर्जी की जीहजूरी में व्यस्त रहते हैं इसलिए किसानों के बारे में बंगाल में सोचने वाला कोई नहीं है। उन्होंने कहा कि किसानों को केंद्रीय फसल बीमा योजना का लाभ नहीं मिल सका, क्योंकि ममता बनर्जी सरकार ने इससे बाहर निकल कर अपना फसल बीमा पेश किया था, जो शुरू ही नहीं हुआ।

तृणमूल का पलटवार
हालांकि नेता प्रतिपक्ष के आरोपों पर विधानसभा में तृणमूल के उप मुख्य सचेतक तापस रॉय ने बताया कि कृषि विभाग ने किसानों की मदद के लिए हर संभव प्रयास किया। उन्होंने दावा किया कि स्थिति से निपटने के लिए वह निश्चित रूप से कदम उठायेंगे क्योंकि यह सरकार हर स्थिति में किसानों के साथ खड़ी है। शुभेंदु इस मुद्दे पर राजनीति कर रहे हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

चक्रवाती तूफान ‘दित्वा’ सक्रिय: तमिलनाडु, आंध्र और पुडुचेरी के तटवर्ती जिलों में हाई अलर्ट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा अवदाब अब चक्रवाती तूफान ‘दित्वा’ में बदल गया है। मौसम विभाग के अनुसार...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...