back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Sandeshkhali Violence: NCSC आयोग ने संदेशखाली हिंसा मामले का लिया जायजा, राष्ट्रपति को आज सौपेंगी रिपोर्ट

Kolkata News: संदेशखाली हिंसा मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (एनसीएससी) ने गुरुवार को पीड़ितों से मुलाकात की। इस मामले की रिपोर्ट आज एनसीएससी राष्ट्रपति को सौंपेगी।

नई दिल्ली, हि.स.। संदेशखाली हिंसा मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (एनसीएससी) के अध्यक्ष अरुण हलदर और एनसीएससी की सदस्य अंजू बाला गुरुवार को पीड़ितों से मिलने संदेशखाली पहुंचे। पीड़िताें से मिलने के बाद आयोग के चेयरमैन और सदस्य ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। एनसीएससी की सदस्य अंजू बाला ने कहा, “यह एक शर्मनाक घटना है कि आज के समय में भी महिलाओं के साथ ऐसा कुछ हो सकता है…राज्य की सीएम एक महिला हैं। ‘ नाम ममता रखती हैं लेकिन दिल में ममता नाम की चीज़ नहीं है ‘..

आज सुबह 11 बजे राष्ट्रपति को सौंपी जाएगी रिपोर्ट

एनसीएससी के अध्यक्ष अरुण हलदर ने कहा, ”मुझे संदेशखाली के बारे में रिपोर्ट मिली है कि बहुत से लोग बहुत कुछ कहना चाहते थे लेकिन उन्हें मौका नहीं दिया गया। आयोग के सदस्य और हम यहां सुनने आए हैं। मैं उनकी बात सुनूंगा और सरकार को रिपोर्ट दूंगा। यह एक संवैधानिक संस्था है, राजनीतिक संस्था नहीं… शुक्रवार सुबह 11 बजे राष्ट्रपति को रिपोर्ट भेजूंगा।”

राज्यपाल ने संदेशखाली की रिपोर्ट गृह मंत्रालय को सौंपी

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉ. सीवी आनंद बोस ने संदेशखाली पर एक रिपोर्ट केंद्रीय गृह मंत्रालय को 14 फरवरी को सौंपी है। रिपोर्ट में पुलिस पर उपद्रवी तत्वों से मिले होने का आरोप लगाया गया है। नई दिल्ली में राज्यपाल ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की।

शेख शाहजहां की तलाश में जुटी ED

राज्यपाल डॉ. सीवी आनंद बोस की रिपोर्ट के अनुसार, “असामाजिक तत्वों द्वारा बड़ी संख्या में महिलाओं की विनम्रता, गरिमा और सम्मान पर भयानक, चौंकाने वाला और चकनाचूर करने वाला हमला लोकतांत्रिक के लिए खतरा है।”, संदेशखाली तब सुर्खियों में आया जब प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अधिकारियों पर शेख शाजहान के करीबियों ने हमला किया था। जब वे 5 जनवरी को TMC नेता शेख शाहजहां के परिसर की तलाशी के लिए गए थे। शाहजहां शेख तब से फरार हैं। भ्रष्टाचार के मामले में ED शाहजहां शेख की तलाश में जुटी है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

मेरठ में इलाज के दौरान दुष्कर्म पीड़िता की मौत, परिजनों ने पड़ोसी युवक पर लगाए गंभीर आरोप

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । यूपी के मेरठ के बहसूमा क्षेत्र में एक युवती बीते कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती थी, जहां...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...