back to top
27.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पुलिस ने पॉकेटमार को दबोचा, चोरी के 62 हजार रुपये नगदी बरामद

बसों में पॉकेटमारी करने वाले एक पॉकेटमार को कोलकाता पुलिस की टीम ने धर दबोचा है। उसकी पहचान मोहम्मद रिजवान उर्फ प्लॉय (27) के तौर पर हुई है।

कोलकाता, एजेंसी। बसों में पॉकेटमारी करने वाले एक पॉकेटमार को कोलकाता पुलिस की टीम ने धर दबोचा है। उसकी पहचान मोहम्मद रिजवान उर्फ प्लॉय (27) के तौर पर हुई है। वह कोलकाता के तोपसिया थाना अंतर्गत 55 ए तिलजला रोड का रहने वाला है।

11 फरवरी को हुई थी लूट

कोलकाता पुलिस के संयुक्त आयुक्त (अपराध) मुरलीधर शर्मा ने शुक्रवार शाम इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 11 फरवरी को काजी अजीजुर रहमान नाम के एक व्यक्ति ने गार्डनरिच थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि जेब में 66 हजार रुपये लेकर वह मुर्शिदाबाद से कोलकाता आए थे और हावड़ा से नीजी बस में सवार होकर गार्डनरीच के आंकड़ा रोड तक गए थे।

पुलिस कर रही पूछताछ

इस दौरान रास्ते में किसी ने उनकी जेब काट ली और सारे रुपये निकाल ली। इसके बाद लगातार पुलिस जांच में जुटी हुई थी और मोहम्मद रिजवान को धर दबोचा। उसकी निशानदेही पर 62 हजार रुपये बरामद कर लिए गए हैं। बाकी के चार हजार रुपये के बारे में उसने बताया कि खर्च कर चुका है। उससे पूछताछ हो रही है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Mardaani 3 Trailer: 93 बच्चियों की जिंदगी बचाने निकलीं रानी मुखर्जी, जानिए किस दिन फिल्म होगी रिलीज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘मर्दानी 3’ का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तहलका मच गया...
spot_img

Latest Stories

IPL 2026: DC vs LSG क्लैश से पहले जानिए हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, किसका पलड़ा भारी?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Delhi Capitals और Lucknow Super Giants...

बिहार में बदल गए बिजली बिल के नियम, अब समय के हिसाब से देना होगा पैसा; जानिए क्या है ये नया सिस्टम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार में बिजली उपभोक्ताओं के लिए...

Sonam Kapoor के दूसरे बेटे की पहली तस्वीर हुईं वायरल, फैंस बरसा रहे हैं प्यार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam...

Stock Market Today: आज शेयर बाजार में जोरदार तेजी, Sensex 1876 अंक उछला; Nifty 22,899 के पार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। 1 अप्रैल, बुधवार को भारतीय शेयर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵