back to top
23.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

MNREGA: मनरेगा फंड बकाया निपटाने के बाद, पंजाब दौरे पर जाएंगी ममता बनर्जी; मान और केजरीवाल से करेंगी मुलाकात

Kolkata: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मनरेगा फंड बकाया निपटाने के बाद पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करेंगी।

कोलकाता, हि.स.। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 100 दिन का काम के बकाए के निपटारे के बाद 21 फरवरी को पंजाब के लिए रवाना होंगी। पंजाब पहुंचकर मुख्यमंत्री स्वर्ण मंदिर में पूजा की करेंगी। ममता बनर्जी का पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से भी मिलने का कार्यक्रम है। दरअसल बंगाल की तृणमूल सरकार ने बार-बार केंद्रीय अभाव के खिलाफ मोर्चा खोला है। 100 दिन के काम का पैसा लंबे समय से अटका हुआ है।

पंजाब दौरे पर जाएंगी ममता बनर्जी

हालांकि, इसी महीने मुख्यमंत्री ने बंगाल की वंचना के खिलाफ धरने के मंच से घोषणा की थी कि 21 फरवरी को राज्य सरकार बकाया राशि का भुगतान करेगा। राज्य के बजट में इसके लिए 3700 करोड़ आवंटित किये गये हैं। लाभार्थियों तक उनके हक का पैसा पहुंचाने के बाद मुख्यमंत्री पंजाब के लिए रवाना होंगी।

TMC और AAP अकेले लड़ेगी लोकसभा चुनाव

ममता ने आगामी लोकसभा चुनाव अकेले लड़ने का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि केंद्र में इंडी गठबंधन होने पर भी बंगाल में तृणमूल कांग्रेस अकेले चुनाव लड़ेगी। इसी तरह पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ने भी घोषणा की है कि वह उस राज्य में कांग्रेस के बिना लोकसभा चुनाव लड़ेगी। ऐसे में दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों की प्रस्तावित मुलाकात को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

किसान आंदोलन पर भी होगी चर्चा

सूत्रों के अनुसार पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के अलावा ममता दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से भी मुलाकात कर सकती हैं। मुलाकात में दिल्ली और पंजाब सीमाओं पर किसान आंदोलन को कैसे मजबूत किया जाए। इस पर भी चर्चा हो सकती है।

मनरेगा फंड को लेकर ममता ने पीएम मोदी से मुलाकात की थी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मनरेगा फंड को लेकर दिसंबर में दिल्ली में पीएम मोदी के साथ मुलाकात की थी। यह जानकारी सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने दी थी। उन्होंने बताया है कि 100 दिनों की रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) का फंड रिलीज करवाने के लिए ममता का दिल्ली दौरा किया।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

RR vs RCB: गुवाहाटी में रन बरसने तय, जानें पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग XI

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 का 16वां...

Stock Market Today: हफ्ते के आखिरी दिन शेयर बाजार में शानदार उछाल, Sensex 428 अंक चढ़ा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। शुक्रवार, 10 अप्रैल को भारतीय शेयर...

Petrol-Diesel & Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी में भारी गिरावट, जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। शुक्रवार को सोने और चांदी की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵