Mamata Banerjee: मैं मजहब के आधार पर भेदभाव नहीं करती, भाजपा करती है

Kolkata News: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि भाजपा लोकसभा चुनाव से पहले अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन के जरिये नाटक कर रही है।
Mamata Banerjee
Mamata Banerjeeraftaar.in

कोलकाता, (हि.स.)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि भाजपा लोकसभा चुनाव से पहले अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन के जरिये नाटक कर रही है। तृणमूल सुप्रीमो ने कहा कि यही भाजपा की राजनीति है। वह मजहब के आधार पर भेदभाव करती है लेकिन मैं नहीं करती।

लेकिन लोकसभा चुनाव से पहले नौटंकी के तौर पर ऐसा कर रही है

मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं उन उत्सवों का समर्थन नहीं करती हूं जो अन्य समुदायों को नजरंदाज करने वाले हैं। दक्षिण 24 परगना जिले के जयनगर में एक सार्वजनिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, बनर्जी ने कहा कि वह धार्मिक आधार पर जनता को विभाजित करने में विश्वास नहीं करती हैं। मैं उन उत्सवों में विश्वास करती हूं जो सभी समुदायों के लोगों को साथ लेकर चलते हैं और एकता की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा यह (राम मंदिर उद्घाटन) अदालत के निर्देश के तहत कर रही है, लेकिन लोकसभा चुनाव से पहले नौटंकी के तौर पर ऐसा कर रही है।

भारतीय ही नहीं विदेशी रामभक्त भी बहुत प्रसन्न हैं

उन्होंने कहा कि मैं लोगों को धार्मिक आधार पर बांटने में विश्वास नहीं करती। उल्लेखनीय है कि अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होनी है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और छह हजार से अधिक लोगों के समारोह में भाग लेने की उम्मीद है। पूरी दुनिया में रामभक्त बहुत खुश हैं। हर जगह राम मंदिर की ही चर्चा जोरो पर चल रही है। यह तो राम ही जानते होंगे कि भाजपा लोकसभा चुनाव को लेकर ऐसा कर रहें है कि नहीं। लेकिन राम मंदिर के निर्माण से लेकर होने वाली प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जो तैयारी मोदी सरकार ने की है, उससे सभी राम भक्त उत्साहित हैं। भारतीय ही नहीं विदेशी रामभक्त भी बहुत प्रसन्न हैं।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in