back to top
33.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Kolkata: शुभेंदु अधिकारी के पिता की आय से अधिक संपत्ति पर कुणाल ने लिखा गृह मंत्री को लिखा पत्र, मिला जवाब

Kolkata News: कुणाल घोष ने एक महीने पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर शुभेंदु अधिकारी के पिता शिशिर अधिकारी के आय से अधिक संपत्ति का दावा किया था। जिस पर गृहमंत्री अमित शाह का जवाब आया।

कोलकाता, (हि.स.)। पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और वरिष्ठ भाजपा विधायक शुभेंदु अधिकारी के पिता शिशिर अधिकारी के खिलाफ सीबीआई जांच की मांग सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस कर रही है।

कुणाल घोष के पत्र का केंद्रीय गृहमंत्री ने दिया जवाब

वैसे तो दस्तावेजों के अनुसार शिशिर अधिकारी फिलहाल तृणमूल कांग्रेस के ही सांसद हैं लेकिन कुणाल घोष ने एक महीने पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर उनकी आय से अधिक संपत्ति का दावा किया है। इस मामले में उन्होंने चर्चित सारदा चिट फंड का जिक्र करते हुए दावा किया है कि उसी के जरिए हासिल हुई आय से शिशिर अधिकारी ने संपत्ति खरीदी है। कुणाल घोष के इस पत्र का जवाब केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की ओर से मिला भी है। जवाबी पत्र को कुणाल घोष ने मंगलवार माइक्रो ब्लॉगिंग साइट एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर डाला है। गृह मंत्री के पत्र में लिखा गया है, “कुणाल कुमार जी” आपका पत्र प्राप्त हुआ है जो सांसद शिशिर अधिकारी के संबंध में है।

कुणाल घोष का बयान

इसी का जिक्र करते हुए कुणाल घोष ने कहा है कि गृह मंत्री ने पत्र मिलने की पुष्टि कर दी है और सीबीआई सूत्रों ने बताया है कि अगर केंद्र सरकार बाधा नहीं बनती है तो सीबीआई इस मामले में जांच के लिए तैयार है।

कुणाल घोष की इस टिप्पणी पर शिशिर अधिकारी ने दिया जवाब

इधर कुणाल घोष की इस टिप्पणी पर शिशिर अधिकारी ने भी जवाब दिया है। एक चैनल को दिए इंटरव्यू में शिशिर अधिकारी ने कहा है कि जिस जमीन की बात की जा रही है वह 1968 में खरीदी गई है। जो इस बारे में बात कर रहे हैं, उनका जन्म भी उसे समय नहीं हुआ था।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली में रहकर बिहार चलाएंगे नीतीश? JDU ने BJP के सामने रखी शर्त, कहा- हमें मिले गृह विभाग, दो डिप्टी CM और स्पीकर पद

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में इन दिनों हलचल तेज हो गई है। चर्चा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जल्द ही राष्ट्रीय राजनीति...
spot_img

Latest Stories

निशांत कुमार कल जॉइन करेंग JDU, ललन सिंह बोले-अगला CM कौन होगा, ये फैसला भी नीतीश कुमार ही तय करेंगे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर...

सोनू सूद के ऑफिस पहुंचे राजपाल यादव, हंसते हुए लगाए गले

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। राजपाल यादव इस समय बेल...

…तो IND vs NZ मुकाबले में बारिश डालेगी खलल? जानिए अहमदाबाद का मौसम अपडेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप का समापन 8...