back to top
19.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिलीप घोष का ममता पर हमला, कहा- जो भ्रष्ट हैं उनके पीछे केंद्रीय एजेंसियां पड़ेंगी हीं

तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय के दिल्ली सफर को केंद्र कर तेज हुई राजनीतिक सरगर्मी के बीच भाजपा नेता दिलीप घोष ने पश्चिम बंगाल में जल्द ही भाजपा सरकार बनने का दावा किया है।

कोलकाता, एजेंसी । तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय के दिल्ली सफर को केंद्र कर तेज हुई राजनीतिक सरगर्मी के बीच भाजपा नेता दिलीप घोष ने पश्चिम बंगाल में जल्द ही भाजपा सरकार बनने का दावा किया है। मंगलवार को न्यूटाउन में सुबह के समय मीडिया से मुखातिब दिलीप घोष ने कहा कि भाजपा ही बंगाल का भविष्य है। यह तय है कि बंगाल की अगली सरकार भाजपा की ही होगी और यह जल्द होने वाली है।

घोष ने यह भी कहा कि 2021 के विधानसभा चुनाव में जिस बड़े पैमाने पर जनता ने भाजपा को वोट देकर मुख्य विपक्षी पार्टी बनाया वह इसी बात का संकेत है। पहले कांग्रेस ने बंगाल पर शासन किया, फिर माकपा ने और अब तृणमूल है। यह तय है कि अगली सरकार भाजपा की होगी। इसी बात को अमित शाह ने भी कहा है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में हमें 35 सीटें मिलेंगी और तब ममता बनर्जी की सरकार हर हाल में गिर जाएगी।

उन्होंने दावा किया कि लोकसभा चुनाव में हर हाल में पार्टी को 35 सीटें मिलेंगी क्योंकि जैसे 2019 में 18 सीटें जीतने के बाद ममता सरकार की जड़े हिल गई थीं और 2021 के चुनाव से पहले तृणमूल नेताओं की दौड़ शुरू हो गई थी। विधायक, मंत्री, सांसद भाजपा में शामिल हुए। आगामी लोकसभा चुनाव के बाद भी यही होगा। तृणमूल नेताओं के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा उठाए गए सवाल का जवाब देते हुए दिलीप घोष ने कहा कि जब भ्रष्ट हैं तो उनके पीछे केंद्रीय एजेंसियां पड़ेंगी हीं। इस पर ममता का रोना भी समझ में आता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Punjab: जालंधर में AAP नेता लक्की ओबेरॉय की गोली मार कर हत्या, गुरुद्वारे के बाहर हुआ हमला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पंजाब के जालंधर में आम आदमी पार्टी के स्थानीय नेता लक्की ओबेरॉय की 6 फरवरी की सुबह गोली मारकर हत्या किए...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...