back to top
20.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

फुल पैंट के नीचे पैर में बांधकर ला रहा था सोने का बिस्कुट, बीएसएफ ने दबोचा

उत्तर 24 परगना जिले की सीमा चौकी दोबिला के पास सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने एक तस्कर को सीमा पर सोने के बिस्कुट तस्करी करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

कोलकाता, एजेंसी । उत्तर 24 परगना जिले की सीमा चौकी दोबिला के पास सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने एक तस्कर को सीमा पर सोने के बिस्कुट तस्करी करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। उसके पास से पांच सोने के बिस्किट बरामद किए गए हैं जिसका वजन 581.27 ग्राम है और कीमत 36 लाख 31 हजार 568 रुपये है। तस्कर की पहचान देवाशीष देवनाथ के तौर पर हुई है जो उत्तर 24 परगना जिले का ही रहने वाला है। बीएसएफ की ओर से

मगलवार पूर्वाहन जारी बयान में बताया गया है कि सोमवार की रात उसे सीमा की ओर संदिग्ध हालत में बढ़ते हुए देखकर बीएसएफ के जवानों ने घेर लिया। उसे रोककर तलाशी ली गई तो पता चला कि उसने अपनी फुल पैंट के अंदर पैर पर सोने के पांच बिस्किट बांध रखे थे और उसी तरह से सीमा पार करने की फिराक में था। वह मोटरसाइकिल पर सवार था जिसे जब्त किया गया है। उसने बताया है कि बांग्लादेशी तस्कर गोगन मंडल ने उसे फोन कर ये सोने के बिस्कुट सीमा पार पहुंचाने को कहे थे। इसके एवज में दो हजार रुपये मिलने थे। गिरफ्तार तस्कर को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए कस्टम विभाग तेतुलिया के हवाले कर दिया गया है। उससे पूछताछ हो रही है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Mardaani 3 Trailer: 93 बच्चियों की जिंदगी बचाने निकलीं रानी मुखर्जी, जानिए किस दिन फिल्म होगी रिलीज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘मर्दानी 3’ का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तहलका मच गया...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...