back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बांग्लादेशी सांसद की हत्या को लेकर बड़ा खुलासा, गोल्ड स्मलिंग के पैसे के विवाद को लेकर रची गयी ये बड़ी साजिश

Gold Smuggling: मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस की डिटेक्टिव ब्रांच ने इस हत्या की पूरी साजिश का पर्दाफाश कर दिया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बांग्लादेश की सत्तारूढ़ पार्टी अवामी लीग के सांसद अनवारुल अजीम अनवर की भारत में पश्चिम बंगाल के कोलकाता में हत्या ने काफी सनसनी फैला दी है। इस मामले की जांच बंगाल की सीआईडी कर रही है। इस मामले में बड़े खुलासे हुए हैं। ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार इस हत्या का साजिशकर्ता सांसद अनवारुल अजीम अनवर के बचपन का मित्र और बिजनेस पार्टनर अकतारुज्जमान शाहीन ही था।

सांसद की हत्या की योजना की रुपरेखा बनाई और वापस बांग्लादेश आ गया

इसके साथ ही अनवारुल अजीम अनवर का एक अन्य मित्र अमानुल्लाह अमान की इस हत्या को अंजाम देने में मुख्य भूमिका रही है। पुलिस अनुसार शाहीन सांसद अनवारुल अजीम अनवर की हत्या की साजिश रचने के लिए कोलकाता गया था। जहां उसने सांसद की हत्या की योजना की रुपरेखा बनाई और वापस बांग्लादेश आ गया। इसके बाद अमानुल्लाह अमान ने शाहीन की बनाई योजना पर अमल करते हुए सांसद अनवारुल अजीम अनवर की तकिये से मुंह दबाकर हत्या कर दी। बाद में उनके शव के टुकड़े करके एक ट्राली बैग की मदद से कही अज्ञात स्थान में फेंक दिया।

हत्यारों ने सांसद का तकिये से मुंह दबाकर हत्या कर दी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस की डिटेक्टिव ब्रांच ने इस हत्या की पूरी साजिश का पर्दाफाश कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शाहीन ने अमान से मिली जानकारी के अनुसार सांसद की कोलकाता में हत्या की साजिश को उसने पहले ही रच डाला था। इस साजिश को शाहीन कोलकाता में जाकर खुद ही रच कर वापस बांग्लादेश आया था। क्योंकि अमान ने शाहीन को पहले ही बता दिया था कि सांसद 12 मई को कोलकाता आएंगे।

जब सांसद अनवारुल बांग्लादेश से कोलकाता गए तो वह पहले 12 मई 2024 को अपने मित्र गोपाल बिस्वास के वहां रुके थे। वहीं हत्यारें ने किसी तरह सांसद को अगले दिन 13 मई 2024 को संजीबा गार्डन में अपने अपर्टमेंट में बुलाया। जब सांसद वहां पहुंचे तो अमान ने अपने अन्य साथियों फैजल, मुस्ताफिज, सियाम और जिहाद के साथ मिलकर उन्हें धमकाना शुरू कर दिया और शाहीन के पैसे लौटाने के लिए कहा। जिसको लेकर सांसद और हत्यारों के बीच काफी बहस हुई। हत्यारों ने सांसद का तकिये से मुंह दबाकर हत्या कर दी और शाहीन को सांसद की हत्या की जानकारी दी। जिसके बाद शाहीन के कहने पर उन्होंने सांसद अनवारुल के शव के टुकड़े कर दिए और ट्रॉली बैग में सांसद के शव के टुकड़ो को रखकर किसी अज्ञात जगह पर डाल दिया।

शाहीन और सांसद अनवारुल में गोल्ड स्मलिंग के पैसे के बंटवारे को लेकर विवाद था

वहीं सांसद के मित्र गोपाल बिस्वास ने जब सांसद का 6 दिन तक इंतजार किया और उनका कुछ पता नहीं चला तो उन्होंने 18 मई को उत्तरी कोलकाता के बारानगर में पुलिस में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस हत्या के तार गोल्ड स्मलिंग से जुड़े हैं। शाहीन और सांसद अनवारुल में गोल्ड स्मलिंग के पैसे के बंटवारे को लेकर विवाद था।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

बांग्लादेश की नई सरकार में धार्मिक विविधता: एक हिंदू और एक बौद्ध मंत्री को मिली जगह

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बांग्लादेश में तारिक रहमान ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ले ली है। उनके साथ कई मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण की।...
spot_img

Latest Stories

इस दिन से खुलेगा केदारनाथ का कपाट, जानिए 6 महीने क्यों बंद रहता है मंदिर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। केदारनाथ मंदिर (Kedarnath Dham) जो...

रुचिका नाम का मतलब- Ruchika Name Meaning

Meaning of Ruchika / रुचिका नाम का मतलब: Bright,...

IPL 2026: मिचेल स्टार्क की एंट्री पर सस्पेंस के बीच Hemang Badani ने दिया अपडेट, NOC का इंतजार कर रही है DC

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵