back to top
28.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Lok Sabha Election: बंगाल भाजपा को अमित शाह ने दिया 35 लोकसभा सीटें जीतने का टारगेट, जानें क्या बनाया प्लान?

Lok Sabha Election 2024: केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने अपने एकदिवसीय कोलकाता दौरे पर बंगाल भाजपा को कई बड़े टारगेट दिए हैं। उन्होंने राज्य की 42 में से 35 लोकसभा सीटों पर जीत का लक्ष्य दिया है।

कोलकाता, (हि.स.)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने एकदिवसीय कोलकाता दौरे पर बंगाल भाजपा को कई बड़े टारगेट दिए हैं। उन्होंने राज्य की 42 में से 35 लोकसभा सीटों पर जीत के लक्ष्य के साथ काम करने को कहा है। इसके साथ ही 2026 के विधानसभा चुनाव में राज्य में भाजपा सरकार बनाने के लिए अभी से तैयारियां शुरू करने को कहा है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि नागरिकता अधिनियम (सीएए) को हर हाल में लागू किया जाएगा।

सीएए को लागू होने से कोई नहीं रोक सकता, क्योंकि यह देश का कानून है

नेशनल लाइब्रेरी में प्रदेश भाजपा के सोशल मीडिया और आईटी इकाई के सदस्यों की बंद कमरे में बैठक को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि सीएए को लागू करना पार्टी की प्रतिबद्धता है। सीएए को लागू होने से कोई नहीं रोक सकता, क्योंकि यह देश का कानून है। उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर लोगों को इस मुद्दे पर गुमराह करने का आरोप लगाया।

भाजपा राज्य की 42 लोकसभा सीटों में से 35 से अधिक सीटें हासिल करेगी

अमित शाह ने कहा कि भाजपा राज्य की 42 लोकसभा सीटों में से 35 से अधिक सीटें हासिल करेगी। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 18 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

भाजपा सरकार का मतलब घुसपैठ व गौ तस्करी का अंत

बैठक में शामिल एक नेता के मुताबिक अमित शाह ने कहा है कि अगले पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार बनाने के लिए काम करना है। भाजपा सरकार का मतलब घुसपैठ व गौ तस्करी का अंत और सीएए के माध्यम से धार्मिक आधार पर सताये गए लोगों को नागरिकता प्रदान करना होगा। भाजपा सरकार बंगाल में घुसपैठ को लेकर काफी सख्त है। समय समय पर बीजेपी इस मुद्दे को लेकर ममता सरकार को घेरती रही है। भाजपा गौ तस्करी को लेकर भी काफी सख्त है, वे न केवल बंगाल बल्कि पूर्व भारत में गौ तस्करी के खिलाफ हैं। उन्होंने इसको रोकने लिए लिए बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य किये हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

बंगाल चुनाव 2026 के लिए दो सीटों से मैदान में शुभेंदु अधिकारी, जानिए किसे मिला टिकट और किनका कटा पत्ता

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के ऐलान के साथ ही सियासी हलचल तेज हो गई है। चुनाव कार्यक्रम घोषित होते ही...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Assembly Election 2026: Diamond Harbour सीट पर BJP के लिए कड़ी चुनौती, TMC का रहा है दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

अपने घर का सपना होगा पूरा, जानिए Pradhan Mantri Awas Yojana में कैसे करें आवेदन?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) भारत...

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵