back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

संदेशखाली के बीच बंगाल में एक और महिला से वारदात, भाजपा ने ममता को घेरा, विधायक उत्तम बारिक पर लगाए गंभीर आरोप

Bengal News: भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय लगातार संदेशखाली मामले को लेकर ममता बनर्जी की पार्टी के एक और विधायक पर महिला के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है।

कोलकाता, (हि.स.)। संदेशखाली मामले को लेकर पश्चिम बंगाल की ममता सरकार विवादों में फंसी हुई है। इस बीच राज्य के दूसरे हिस्से में भी इसी तरह की एक वारदात सामने आई है, जिस पर भाजपा ने ममता बनर्जी पर निशाना साधा है।

अमित मालवीय ने विधायक उत्तम बारिक पर लगाए गंभीर आरोप

भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय लगातार संदेशखाली मामले को लेकर ममता बनर्जी की पार्टी के एक और विधायक पर महिला के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। अमित मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले के पटाशपुर से तृणमूल विधायक उत्तम बारिक की कुछ तस्वीर शेयर की है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि ममता बनर्जी और तृणमूल नेताओं ने पश्चिम बंगाल के हर कोने को संदेशखाली बना दिया है। उनके विधायक सरकारी लाभ के बदले गरीब महिलाओं का शोषण कर रहे हैं।

सरकारी योजनाओं के तहत लाभार्थियों को सामान वितरित कर रहे हैं

अमित मालवीय ने आगे बताया, पटाशपुर विधानसभा से तृणमूल विधायक उत्तम बारिक को एक कार्यक्रम में एक महिला के साथ दुर्व्यवहार करते हुए देखा जा सकता है, जहां वह सरकारी योजनाओं के तहत लाभार्थियों को सामान वितरित कर रहे हैं। उन्होंने अपने पोस्ट में बताया कि तृणमूल विधायक ने अपने फेसबुक पर ऐसी तस्वीरें पोस्ट करने का दुस्साहस किया। जैसे कि अन्य महिलाओं को यह बताना हो कि अगर वे सरकारी लाभ की उम्मीद करती हैं तो उन्हें इस तरह के अपमान के लिए तैयार रहना होगा।

अमित मालवीय ने विधायक उत्तम बारिक का फेसबुक पोस्ट भी साझा किया

इसके साथ ही अमित मालवीय ने तृणमूल विधायक उत्तम बारिक का फेसबुक पोस्ट भी साझा किया है, जिसमें तृणमूल विधायक एक कार्यक्रम में अपने विधानसभा क्षेत्र में सरकारी योजनाओं का लाभ लेने वालों को सामान वितरित कर रहे हैं। 

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

बाबरी मस्जिद विवाद पर सियासी तकरार जारी, हुमायूं कबीर ने सुवेंदु अधिकारी को दिया जवाब

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जनता उन्नयन पार्टी के अध्यक्ष हुमायूँ कबीर ने पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता और Suvendu Adhikari पर पलटवार करते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...