TMC नेता के हत्याकांड में पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को बाजार में चाय दुकान पर बैठे तृणमूल कांग्रेस के मंडल अध्यक्ष आमोद अली विश्वास को पॉइंट ब्लैंक रेंज से गोली मारी गई थी।
TMC  नेता के हत्याकांड में पुलिस ने एक किया गिरफ्तार
TMC नेता के हत्याकांड में पुलिस ने एक किया गिरफ्तार

कोलकाता, एजेंसी। नदिया जिले के हासखली में हुए तृणमूल नेता आमोद अली विश्वास हत्याकांड में पुलिस ने नामजद आरोपितों में से एक खालिक मंडल को गिरफ्तार किया है। खालिक हांसखाली के रामनगर बढ़ो चुपड़िया गांव का रहने वाला है।

आमोद अली विश्वास को पॉइंट ब्लैंक रेंज से गोली मारी गई

पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को बाजार में चाय दुकान पर बैठे तृणमूल कांग्रेस के मंडल अध्यक्ष आमोद अली विश्वास को पॉइंट ब्लैंक रेंज से गोली मारी गई थी। इस संबंध में आठ लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। बाकी सात आरोपितों की तलाश की जा रही है।

खालिक को उसके घर के पास से दबोचा गया

जिला पुलिस ने शनिवार को कहा कि हमलावरों की तलाश में रातभर अभियान चलाया गया। इस दौरान खालिक को उसके घर के पास से दबोचा गया। मृतक आमोद विश्वास का इतिहास आपराधिक रहा है। वह लंबे समय तक जेल में रहा है। एक सप्ताह पहले ही उसे रिहा किया गया था।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in