in-the-vaccination-camp-of-fake-ias-injection-of-pneumonia-was-used-instead-of-covishield
in-the-vaccination-camp-of-fake-ias-injection-of-pneumonia-was-used-instead-of-covishield

फर्जी आईएएस के टीकाकरण कैंप में कोविशील्ड की जगह लगता था निमोनिया का इंजेक्शन

फर्जी अधिकारी के दफ्तर से बड़ी संख्या में एमिकैसीन इंजेक्शन और नकली लेबल बरामद कोलकाता, 24 जून (हि.स.)। फर्जी आईएएस अधिकारी देवांजन देव के अवैध टीकाकरण कैंप में लोगों कोविशील्ड की असली वैक्सीन के बजाय निमोनिया का इंजेक्शन लगाया जाता था। पुलिस ने देवांजन के दफ्तर पर छापा मार कर एमिकैसीन इंजेक्शन की शीशियां और कोवीशिल्ड के नकली लेबल मिले बरामद किए हैं। यह जानकारी कोलकाता पुलिस के संयुक्त आयुक्त (अपराध) मुरलीधर शर्मा ने दी है। गुरुवार को कोलकाता नगर निगम की ओर से भी इस संबंध में एक बयान जारी किया गया कि कसबा में फर्जी आईएएस के टीकाकरण कैंप में असली वैक्सीन नहीं दी गई थी। गुरुवार को कोलकाता पुलिस के संयुक्त आयुक्त (अपराध) शर्मा ने बताया कि नगर निगम के फर्जी संयुक्त आयुक्त देवांजन देव के टीकाकरण कैंप में एमिकैसिन इंजेक्शन पर कोवीशिल्ड का लेबल लगाकर लोगों को वैक्सीन के तौर पर लगाया जा रहा था। उन्होंने बताया कि देव ने नगर निगम के संयुक्त आयुक्त का फर्जी आई कार्ड बनाया था। उसका इस्तेमाल वह इन इंजेक्शन को खरीदने के लिए करता था। उन्होंने बताया कि देव के कंप्यूटर में भी कोविशील्ड का लोगों मिला है, जिसे वह प्रिंट कर इंजेक्शन पर लगाया करता था। शर्मा ने बताया कि देवांजन के खिलाफ एक और मामला अमहर्स्ट स्ट्रीट थाने में दर्ज किया गया है और मामले की जांच का जिम्मा खुफिया विभाग (डीडी) ने अपने कब्जे में ले लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने देवांजन के दफ्तर में छापा के दौरान वहां से बड़ी संख्या में एमिकैसीन इंजेक्शन की शीशियां और कोवीशिल्ड के नकली लेबल मिले हैं। कुछ एमिकैसीन की शीशियों पर नकली कोविशील्ड का लेबल चिपका मिला है। हिन्दुस्थान समाचार / ओम प्रकाश/सुगंधी

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in