back to top
16.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बंगाल में भाजपा विधायक दल के नेता के रूप में शुभेंदु अधिकारी के नाम पर लग सकती है मुहर

कोलकाता, 05 मई (हि.स.)। पश्चिम बंगाल में तीसरी बार ममता बनर्जी ने मुख्यमंत्री का पद संभाल लिया है। अब विधानसभा में विपक्ष के नेता के लिए भारतीय जनता पार्टी ने मंथन शुरू कर दिया है। माना जा रहा है कि भाजपा की ओर से नेता प्रतिपक्ष के तौर पर शुभेंदु अधिकारी को चुना जा सकता है। प्रदेश भाजपा सूत्रों ने बताया है कि जल्द ही भाजपा विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें नेता प्रतिपक्ष के रूप में शुभेन्दु अधिकारी के नाम पर मुहर लगाई जाएगी। यह पद कैबिनेट मंत्री के बराबर का होता है। विधानसभा में एक मंत्री को मिलने वाली सारी सुविधाएं शुभेंदु अधिकारी को भी मिलेंगी। बुधवार को ममता की शपथ ग्रहण के बाद भाजपा नेता शुभेन्दु अधिकारी ने कहा कि बंगाल में ऐसा कभी नहीं हुआ है कि हारी हुई मुख्यमंत्री ने दोबारा मुख्यमंत्री पद की शपथ ली हो। उन्होंने कहा कि राज्य में हो रही हिंसक घटनाएं सरकार द्वारा प्रायोजित और संरक्षित हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि 48 घंटे के अंदर 20 लोगों को मौत के घाट उतारा गया है, महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है। अनुसूचित जाति और जनजाति की महिलाएं भी तृणमूल कांग्रेस की हिंसा के शिकार हैं।उन्होंने कहा कि विधानसभा शुरू होने के बाद सदन के अंदर और बाहर इस हिंसा के खिलाफ आंदोलन होगा। शुभेंदु ने तंज कसते हुए कहा कि जीते 213 विधायकों में से कोई भी मुख्यमंत्री नहीं बना। इससे साफ हो गया है कि तृणमूल कांग्रेस पार्टी नहीं बल्कि प्राइवेट लिमिटेड कंपनी है। हिन्दुस्थान समाचार / ओम प्रकाश

Advertisementspot_img

Also Read:

बजट सत्र के पहले दिन व्हीलचेयर पर विधानसभा पहुंचे तेजस्वी यादव, जानिए क्‍या है वजह?

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । बिहार विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को व्हीलचेयर पर विधानसभा परिसर में...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...