back to top
23.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मानवीय पहल : नगरपालिका को सौंपी गई शववाही वाहन की चाबियां

बांकुड़ा, 14 जून (हि. स.)। कोरोना के मौजूदा हालात में शवो को ले जाना एक बड़ी समस्या बन गया है। बांकुड़ा के एक अग्रवाल परिवार इस समस्या के समाधान के लिए आगे आया है। सोमवार सुबह साधारण समारोह के माध्यम से जनसेवा के लिए शव ले जाने वाले वाहन की चाबियां सौंपी गईं। अग्रवाल परिवार की ओर से बांकुड़ा नगरपालिका के प्रशासक बोर्ड के सदस्य दिलीप अग्रवाल ने चाबियां सौंपी। नगरपालिका प्रशासक अलकासेन मजूमदार ने आज सुबह नगर निगम परिसर में नारियल फोड़कर सोमवार को इसका शुभारंभ किया। इस संदर्भ में दिलीप अग्रवाल ने कहा कि इस समय नगरपालिका में दो शव वाहन हैं। इनमें से एक कोरोना शवो को ले जाने के काम आता है, दूसरा सामान्य शव ढोने के। लेकिन इस स्थिति में दो वाहन अपर्याप्त हैं। परिणामस्वरूप एक समस्या उत्पन्न होती है। इस समस्या को हल करने के लिए, हमारे परिवार द्वारा नगरपालिका यह वाहन सौंप दी गई है। हिन्दुस्थान समाचार/सुगंधी/गंगा

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

…तो IND vs NZ मुकाबले में बारिश डालेगी खलल? जानिए अहमदाबाद का मौसम अपडेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप का समापन 8...

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह...

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन...